{"_id":"66a7765821b6b8583b0a2692","slug":"minor-girl-missing-from-kapurthala-police-registered-case-against-one-2024-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपूरथला से नाबालिग अगवा: पिता ने पड़ोसी युवक पर लगाया आरोप, 16 दिन से गायब है किशोरी, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपूरथला से नाबालिग अगवा: पिता ने पड़ोसी युवक पर लगाया आरोप, 16 दिन से गायब है किशोरी, जांच में जुटी पुलिस
Mon, 29 Jul 2024 04:30 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Mon, 29 Jul 2024 04:30 PM IST
सार
पंजाब के कपूरथला में एक नाबालिग कई दिनों से लापता है। हालांकि पिता ने अपनी शिकायत में पड़ोसी युवक पर शक जताते हुए नाबालिग को साथ ले जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी है
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कपूरथला सिटी थाना क्षेत्र के कुष्ट आश्रम के नजदीक से एक 14 वर्षीय किशोरी के लापता हुई है। लड़की के परिवार में पड़ोसी के एक युवक पर बेटी को बहला फुसलाकर शादी का झांसा देकर भगा ले जाने का आरोप लगाया है। इसके बाद सिटी थाना पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ बीएनएस की धारा 137 (2) , 96 के तहत केस दर्ज कर किशोरी और आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है। इसकी पुष्टि जांच अधिकारी एएसआई बलदेव सिंह ने करते हुए बताया कि अभी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कुष्ठ आश्रम के नजदीक रहने वाले की व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी लगभग 14 वर्ष की है। किशोरी पांचवी क्लास तक पढ़ने के बाद वर्ष 2021 में उसने स्कूल छोड़ दिया था। वह घर में ही रहकर घर का काम करती थी।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता ने बताया कि उनके पड़ोस में एक लड़का अजय कुमार रहता है। आरोपी युवक 13 जुलाई को उनकी बेटी को शादी का झांसा देकर भगा ले गया है। उसने स्तर पर बेटी की तलाश की लेकिन वह नहीं मिल पाई है। लगभग दो सप्ताह से ज्यादा समय हो गया लेकिन नाबालिग नहीं मिली तो पीड़िता के पिता ने पुलिस को शिकायत देकर बेटी को ढूंढने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
नाबालिक के पिता की शिकायत पर सिटी थाना पुलिस ने आरोपी अजय कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी एएसआई बलदेव सिंह ने बताया कि किशोरी और आरोपी युवक की तलाश के लिए पुलिस टीमें छापेमारी कर रही हैं।