{"_id":"66f563da93540379f40bb003","slug":"minister-dr-ravjot-singh-visit-sultanpur-lodhi-meet-sant-balbir-singh-seechewal-2024-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुल्लतानपुर लोधी पहुंचे निकाय मंत्री: डॉ. रवजोत सिंह बोले- बाबा नानक की नगरी से बहेगी सूबे में विकास की बयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुल्लतानपुर लोधी पहुंचे निकाय मंत्री: डॉ. रवजोत सिंह बोले- बाबा नानक की नगरी से बहेगी सूबे में विकास की बयार
Thu, 26 Sep 2024 07:08 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर लोधी (कपूरथला)

Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Thu, 26 Sep 2024 07:08 PM IST
सार
डॉ. रवजोत सिंह मंत्री पद संभालने के बाद पहली बार वीरवार को बाबा नानक की नगरी सुल्तानपुर लोधी पहुंचे। यहां राज्यसभा सदस्य और पर्यावरणविद् संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
सुल्लतानपुर लोधी में पंजाब के नवनियुक्त स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. रवजोत।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के नवनियुक्त स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. रवजोत सिंह पद संभालने के बाद वीरवार को निर्मल कुटिया सीचेवाल में नतमस्तक हुए। सबसे पहले उन्होंने श्री गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष माथ टेका, फिर राज्यसभा सदस्य और पर्यावरणविद् संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने उनका स्वागत किया।
इस दौरान डॉ. रवजोत सिंह ने कहा कि बाबा नानक की नगरी सुल्तानपुर लोधी से सूबे भर के शहरों के लिए विकास की बयार की शुरुआत की जाएगी। श्री गुरु नानक देव ने अपने जीवन का लंबा समय सुल्तानपुर लोधी में बिताया था और इस शहर से विकास की शुरुआत कर पंजाब के अन्य शहरों की तस्वीर बदलने के लिए पंजाब सरकार गंभीरता से प्रयास करेगी।
डॉ. रवजोत ने उन्हें कैबिनेट में शामिल करने के लिए आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय कनवीनर अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वह नई जिम्मेदारी को ईमानदारी और मेहनत से निभाएंगे। उन्होंने बाबा नानक के चरण स्पर्श वाली पवित्र काली बेईं को निर्मल बनाने की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह राज्यसभा सदस्य संत बलबीर सिंह के नेतृत्व में संगत की ओर से 25 वर्षों से किया गया अथक कार्य है, जो देश के लिए मिसाल बन गया है। उन्होंने कहा कि देश की नदियों को कैसे साफ रखना है, अब इसका नेतृत्व भी पंजाब करेगा और इसका मार्गदर्शन बाबा नानक की पवित्र बेईं से लेगा।
विज्ञापन
राज्यसभा सदस्य संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने डॉ. रवजोत सिंह को स्थानीय निकाय मंत्री बनने पर बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में शहरी क्षेत्र को नया स्वरूप मिलेगा। इस दौरान शाहकोट हलके के प्रभारी पिंदर पंडोरी, वाइस चेयरमैन हरजिंदर सिंह सीचेवाल, सुरजीत सिंह शंटी, सरपंच जोगा सिंह चकचेला और गांव निवासी मौजूद थे।