फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Man of Sultanpur Lodhi missing under suspicious circumstances in Dubai

Kapurthala: कपूरथला का युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, नौ माह पहले पैसा कमाने गया था दुबई

Thu, 27 Jul 2023 03:20 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 27 Jul 2023 03:20 PM IST
सार

बलजिंदर की बूढ़ी मां चन्नन कौर बीमार है और बार बार बेटे को पुकार रही है। बलजिंदर की बहन मंजीत कौर ने कहा कि दो हफ्ते से ज्यादा समय से हमारा बलजिंदर से कोई संपर्क नहीं हुआ है। उसके दोस्तों का कहना है कि वह अपने कमरे में भी नहीं है।

विज्ञापन
Man of Sultanpur Lodhi missing under suspicious circumstances in Dubai
लापता युवक के बारे में जानकारी देतीं मां और बहन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

कपूरथला के सुल्तानपुर लोधी के गांव भागोराइयां वासी एक युवक के दुबई में संदिग्ध परिस्थितियों में गायब होने की खबर है। युवक की पहचान बलजिंदर सिंह पुत्र दलीप सिंह वासी गांव भागोराइयां के रूप में हुई है जो कुछ माह पहले ही दुबई गया था। लगभग 25 दिन से वह लापता है। 
विज्ञापन


बलजिंदर की बूढ़ी मां चन्नन कौर बीमार है और बार बार बेटे को पुकार रही है। बलजिंदर की बहन मंजीत कौर ने कहा कि दो हफ्ते से ज्यादा समय से हमारा बलजिंदर से कोई संपर्क नहीं हुआ है। उसके दोस्तों का कहना है कि वह अपने कमरे में भी नहीं है। हालांकि उसका सामान कमरे में ही है। बलजिंदर का फोन बंद आ रहा है। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बलजिंदर नौ माह पहले पैसा कमाने के लिए दुबई गया था। वहां पर वह डिस्कवरी कंपनी में काम करता था। युवक की माता चन्नन कौर ने समाज सेवी एसपी ओबरॉय और राज्यसभा सदस्य संत बलबीर सिंह सीचेवाल से अनुरोध किया कि वह बलजिंदर सिंह को भारत वापस लाने में हमारी मदद करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed