{"_id":"63eb4d5cb48ea6f2d9063068","slug":"man-died-in-accident-at-abohar-of-punjab-2023-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Abohar: सड़क हादसे में चार बहनो के इकलौते भाई की मौत, बाइक फिसलने से हादसा, आठ माह पहले ही हुई थी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Abohar: सड़क हादसे में चार बहनो के इकलौते भाई की मौत, बाइक फिसलने से हादसा, आठ माह पहले ही हुई थी शादी
Tue, 14 Feb 2023 02:29 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 14 Feb 2023 02:29 PM IST
सार
करीब 23 वर्षीय विशाल पुत्र अमर लाल अकाऊंट का काम करता था। सोमवार रात करीब सवा 11 बजे बाजार से बाइक पर अपने घर जा रहा था। जब वह ठाकर आबादी फाटक के निकट पहुंचा तो अचानक उसका बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गया और उसका सिर सड़क पर जोर से टकराया।
विज्ञापन
विशाल
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अबोहर में नई आबादी निवासी एक परिवार पर सोमवार रात उस समय दुखों का पहाड़ टूट पड़ा जब चार बहनों के इकलौते भाई की सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक का अभी आठ माह पहले ही विवाह हुआ था और उसकी पत्नी गर्भवती है। ठाकर आबादी फाटक के निकट गत रात्रि हुए इस हादसे के बाद पूरे मोहल्ले में शोक की लहर छाई हुई है। जीआरपी पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।
जानकारी के अनुसार करीब 23 वर्षीय विशाल पुत्र अमर लाल अकाऊंट का काम करता था। सोमवार रात करीब सवा 11 बजे बाजार से बाइक पर अपने घर जा रहा था। जब वह ठाकर आबादी फाटक के निकट पहुंचा तो अचानक उसका बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गया और उसका सिर सड़क पर जोर से टकराया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इधर घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी के एएसआई जसवंत सिंह ने मृतक के शव को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।
हादसे के बाद से विशाल के परिवार का रो रोकर बुरा हाल था। उसके पिता ने बताया कि विशाल पर उनके परिवार की पूरी उम्मीदें थी और वह उनका बुढ़ापे का सहारा भी था लेकिन इस हादसे ने उनके घर का चिराग बुझा दिया।