फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Man died in accident at abohar of punjab

Abohar: सड़क हादसे में चार बहनो के इकलौते भाई की मौत, बाइक फिसलने से हादसा, आठ माह पहले ही हुई थी शादी

Tue, 14 Feb 2023 02:29 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 14 Feb 2023 02:29 PM IST
सार

करीब 23 वर्षीय विशाल पुत्र अमर लाल अकाऊंट का काम करता था। सोमवार रात करीब सवा 11 बजे बाजार से बाइक पर अपने घर जा रहा था। जब वह ठाकर आबादी फाटक के निकट पहुंचा तो अचानक उसका बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गया और उसका सिर सड़क पर जोर से टकराया।

विज्ञापन
Man died in accident at abohar of punjab
विशाल - फोटो : फाइल

विस्तार

अबोहर में नई आबादी निवासी एक परिवार पर सोमवार रात उस समय दुखों का पहाड़ टूट पड़ा जब चार बहनों के इकलौते भाई की सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक का अभी आठ माह पहले ही विवाह हुआ था और उसकी पत्नी गर्भवती है। ठाकर आबादी फाटक के निकट गत रात्रि हुए इस हादसे के बाद पूरे मोहल्ले में शोक की लहर छाई हुई है। जीआरपी पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।
विज्ञापन

    
जानकारी के अनुसार करीब 23 वर्षीय विशाल पुत्र अमर लाल अकाऊंट का काम करता था। सोमवार रात करीब सवा 11 बजे बाजार से बाइक पर अपने घर जा रहा था। जब वह ठाकर आबादी फाटक के निकट पहुंचा तो अचानक उसका बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गया और उसका सिर सड़क पर जोर से टकराया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इधर घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी के एएसआई जसवंत सिंह ने मृतक के शव को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। 
विज्ञापन


हादसे के बाद से विशाल के परिवार का रो रोकर बुरा हाल था। उसके पिता ने बताया कि विशाल पर उनके परिवार की पूरी उम्मीदें थी और वह उनका बुढ़ापे का सहारा भी था लेकिन इस हादसे ने उनके घर का चिराग बुझा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed