फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Man Died after Roof Fell in Rain At Muktsar of Punjab

मुक्तसर में हादसा: बरसात से गिरी मकान की छत, मलबे में दबे दंपती, पति की मौत, पत्नी गंभीर

Thu, 29 Jul 2021 03:38 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 29 Jul 2021 03:38 PM IST
सार

घर में मात्र एक ही कमरा था। कमरे की छत गिरने से घर का सारा सामान टीवी, फ्रिज, बिस्तर, कपड़े, बैड आदि सबकुछ नष्ट हो गया।

विज्ञापन
Man Died after Roof Fell in Rain At Muktsar of Punjab
मुक्तसर में छत गिरने से परिवार की मुखिया की मौत। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब के मुक्तसर में गुरुवार को बारिश से कोटकपूरा रोड स्थित एक घर की छत गिर गई। हादसे में परिवार के मुखिया महावीर प्रसाद की मौत हो गई और उनकी पत्नी निर्मला देवी गंभीर घायल हो गई। उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बुधवार देर रात शुरू हुई बरसात गुरुवार सुबह तक जारी रही। 

विज्ञापन


मृतक महावीर प्रसाद के बेटे रिंकू शर्मा ने बताया कि बारिश के कारण उनके घर की छत गुरुवार सुबह करीब नौ बजे गिर गई। उस समय कमरे में उनके पिता महावीर प्रसाद और माता निर्मला देवी थी। छत का मलबा गिरने से उनके माता-पिता दोनों नीचे दब गए। 
विज्ञापन



रिंकू के अनुसार, उस समय वे घर से बाहर किसी काम के लिए निकला हुआ था। उसने शोर मचाया और आस-पास के लोगों को एकत्र करके अपने माता-पिता को मलबे से निकाला जिन्हें तुरंत ही एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। वहां पर डॉक्टरों ने उनके पिता को मृत घोषित कर दिया, जबकि माता के गंभीर चोटें होने के कारण उन्हें अस्पताल में दाखिल करवाया गया। रिंकू ने बताया कि उनके घर में मात्र एक ही कमरा था। कमरे की छत गिरने से उनका काफी नुकसान हो गया। कमरे में पड़ा घर का सारा सामान टीवी, फ्रिज, बिस्तर, कपड़े, बैड आदि सबकुछ नष्ट हो गया। रिंकू ने बताया कि अब वह एक छप्पर डालकर बैठे हैं। उन्होंने प्रशासन से आर्थिक सहायता की अपील की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



बठिंडा: बंगी नगर में गिरी मकान की छत
बठिंडा में बुधवार देर रात शुरू हुई बारिश गुरुवार सुबह तक जारी रही। मौसम विभाग के अनुसार सिटी में 30 एमएम और ग्रामीण एरिया में 12 एमएम बारिश दर्ज की गई। गुरुवार को बारिश के बाद न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अधिकारी सुरिंदरपाल सिंह के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान अधिक बारिश की संभावना है। सिटी में हुई 30 एमएम बारिश से परसराम नगर, पुरानी तहसील कांप्लेक्स एरिया में दो फुट तक पानी जमा हो गया। हालांकि शहर के पावर हाउस रोड पर जमा बारिश का पानी कुछ समय बाद मोटर के जरिये निकाल दिया गया वहीं परसराम नगर में भी पानी निकाला जा रहा था। बंगी नगर एरिया में रहने वाले दिव्यांग व्यक्ति सूरज कुमार के घर की छत बारिश में गिर गई। सुरज कुमार ने बताया कि छत गिरने से करीब दो लाख रुपये का नुकसान हो गया। उसने जिला प्रशासन से मांग की है कि उसके मकान की छत को बनवाया जाए और उसकी आर्थिक सहायता दी जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed