फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Man commit suicide by drinking poison in Barnala make video case against wife and mother in law

Punjab: मैं पत्नी और सास से परेशान हूं, इसलिए जान दे रहा हूं... वीडियो बनाकर व्यक्ति ने की आत्महत्या

Mon, 05 Aug 2024 05:40 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 05 Aug 2024 05:40 PM IST
सार

पंजाब के बरनाला में 30 साल के गुरदास ने जहर पीकर आत्महत्या कर ली। मरने से पहले उसने एक वीडियो भी बनाया है, जिसमें उसने अपनी मौत के लिए पत्नी और सास को जिम्मेदार बताया है। 

विज्ञापन
Man commit suicide by drinking poison in Barnala make video case against wife and mother in law
मृतक गुरदास सिंह की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के बरनाला में एक व्यक्ति ने आत्महत्या की है। व्यक्ति ने जहर पीकर अपनी जीवनलीला खत्म कर ली। 30 वर्षीय गुरदास सिंह ने मरने से पहले एक वीडियो बनाया है, जिसमें वह अपनी मौत का जिम्मेदार पत्नी नवदीप कौर और सास को बता रहा है। 

विज्ञापन


बरनाला के गांव फतेहगढ़ छन्ना के गुरदास सिंह ने आत्महत्या करते समय वीडियो भी बनाया है। गुरदास सिंह वीडियो में कह रहा है कि पिछले कई सालों से पत्नी और सास उसे मानसिक रूप से परेशान कर रही हैं। इस वजह से वह स्प्रे पीकर अपनी जिंदगी खत्म कर रहा है। 
विज्ञापन




मृतक गुरदास सिंह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसका एक नौ साल का बेटा भी है। गुरदास सिंह की शादी 2015 में संगरूर जिले के गांव मीमसा की नवदीप कौर के साथ हुई थी। लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही मृतक की पत्नी और सास के कारण परिवार में कलह होने लगा। पत्नी नवदीप कौर पति गुरदास से झगड़ा करके अपने मायके चली जाती थी। इसके बाद यह झगड़ा इस कदर बढ़ गया 2020 में वह दोनों अलग हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक गुरदास के माता-पिता रंजीत कौर, बलोर सिंह ने बताया कि नवदीप कौर ने पति गुरदास सिंह और ससुराल पक्ष के खिलाफ दहेज का झूठा मामला दर्ज करवाए थे। गुरदास सिंह के ससुराल वाले 20 लाख रुपये की मांग कर उसे प्रताड़ित कर रहे थे। इसी बात से परेशान होकर गुरदास सिंह को आत्महत्या के लिए मजबूर होना पड़ा और उसने स्प्रे पीकर अपनी जान दे दी। उन्होंने प्रशासन से इंसाफ की मांग की है। दोषियों को सख्त सजा मिलनी चाहिए।


थाना धनौला पुलिस का कहना है कि गांव फतेहगढ़ छन्ना के एक युवक ने जहरीला पदार्थ पीकर आत्महत्या कर ली है। मृतक ने आत्महत्या करने से पहले एक वीडियो बनाया था जिसके आधार पर जांच की जा रही है। मृतक गुरदास सिंह के पिता बलोर सिंह के बयानों के आधार पर मां-बेटी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और जल्दी ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed