फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Youth Akali leader murder accused arrested in Bathinda

बठिंडा में यूथ अकाली नेता की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, पैसों के लेनदेन में की थी वारदात

Mon, 07 Sep 2020 06:30 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Mon, 07 Sep 2020 06:30 PM IST
विज्ञापन
Youth Akali leader murder accused arrested in Bathinda
हत्या मामले में गिरफ्तार आरोपी के बारे में जानकारी देते पुलिस अधिकारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

यूथ अकाली दल के नेता सुखनप्रीत सिंह की गोली मारकर की गई हत्या के मामले में सोमवार को पुलिस ने आरोपी संजय ठाकुर को गिरफ्तार किया है। लेनदेन के विवाद में आरोपी ने सुखनप्रीत सिंह की लाइसेंसी रिवाल्वर छीनकर गोली मारी थी। पुलिस ने आरोपी से मृतक का रिवाल्वर बरामद कर लिया है।

विज्ञापन


एसएसपी भूपिंदरजीत सिंह विर्क ने सोमवार की शाम पत्रकार वार्ता में बताया कि यूथ अकाली नेता सुखनप्रीत सिंह ने फाइनेंस का काम करने वाले आरोपी संजय ठाकुर से करीब तीन वर्ष पहले तीन लाख रुपये लोन लिया था। इस संबंध में आरोपी और यूथ अकाली नेता ने आपस में बैठकर समझौता कर लिया था।

विज्ञापन

 

समझौते के तहत यूथ अकाली नेता को आरोपी को एक लाख चालीस हजार रुपये वापस करने थे। एसएसपी ने बताया कि शनिवार को सुखनप्रीत सिंह आरोपी संजय ठाकुर को चालीस हजार रुपये देने के लिए एक्टिवा पर सवार होकर ठंडी सड़क पर गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस दौरान यूथ अकाली नेता एवं आरोपी के बीच तकरार हो गई। आरोपी ने अकाली नेता का रिवाल्वर छीनकर सिर पर गोली मार दी। इसके बाद आरोपी अकाली नेता का रिवाल्वर और चालीस हजार रुपये लेकर फरार हो गया था।

 

एसएसपी ने बताया कि सोमवार को सीआईए स्टाफ टू की टीम ने आरोपी संजय ठाकुर को गिरफ्तार कर उससे मृतक का 32 बोर रिवाल्वर बरामद कर लिया। उन्होंने बताया कि घटना के बाद थाना केनाल में मृतक के रिश्तेदार गुरविंदर सिंह के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया था। अब आरोपी को नामजद कर लिया गया है।


 18 दिन में लेनदेन को लेकर दूसरी हत्या
शहर में पिछले 18 दिनों में पैसों के लेनदेन को लेकर यूथ अकाली नेता सुखनप्रीत सिंह की हत्या दूसरी घटना है। इससे पहले 21 अगस्त को इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के समीप ललित नामक युवक की फाइनेंस के कारोबार को लेकर सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। ललित की हत्या में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

यह भी देखें: हमारे चैनल को सब्सक्राइब भी करें-

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed