फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Youth Akali Dal Protest Against Punjab Government in Ludhiana

मजीठिया पर दर्ज एफआईआर का विरोध: कई जिलों में शिअद नेताओं ने एसएसपी दफ्तर घेरा, सरकार के खिलाफ नारेबाजी व पुतला फूंका

Fri, 24 Dec 2021 08:15 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, पंजाब
संवाद न्यूज एजेंसी, पंजाब Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 24 Dec 2021 08:15 PM IST
सार

बिक्रम मजीठिया के खिलाफ दर्ज केस के विरोध में पंजाब के कई जिलों में शिअद कार्यकर्ताओं ने एसएसपी दफ्तरों को घेरा और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान कई स्थानों पर पुतले भी फूंके।

विज्ञापन
Youth Akali Dal Protest Against Punjab Government in Ludhiana
अमृतसर में धरने पर बैठे शिअद कार्यकर्ता। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया पर ड्रग्स तस्करी का मामला दर्ज किए जाने के खिलाफ यूथ अकाली दल ने शुक्रवार को लुधियाना के जगरांव पुल पर प्रदर्शन किया। पहले यह प्रदर्शन प्रबंधकीय कांप्लेक्स के बाहर किया जाना था, लेकिन गुरुवार को कोर्ट कांप्लेक्स में बम धमाके के बाद धरने की जगह को बदल दिया गया। 

विज्ञापन

कांग्रेस को है सत्ता खोने का डर

इस प्रदर्शन में यूथ अकाली दल के अलावा सभी सीनियर अकाली नेता भी अपना विरोध जताने के लिए पहुंचे। अकाली नेताओं का साफ कहना है कि पंजाब सरकार इस समय सत्ता खोने के डर से बदलाखोरी की नीति पर उतर आई है। इस समय उसका ध्यान सिर्फ दिग्गज अकाली नेताओं पर झूठे मामले दर्ज करने पर है। यही कारण है कि केंद्र सरकार की खुफिया एजेंसी की इनपुट के बाद भी गुरुवार को लुधियाना में बम धमाका हो गया। इसलिए सरकार को बदलाखोरी की नीति छोड़ पंजाब के लॉ एंड आर्डर पर फोकस करना चाहिए। 

विज्ञापन

हर अकाली वर्कर जेल जाने काे तैयार है

यूथ नेता गुरदीप गोशा ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने फिर से पंजाब में जहर घोलने की कोशिश की है, इसके परिणाम बहुत गंभीर होंगे। पंजाब को फिर से आग लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं। जानबूझ कर हिंदू सिख का मुद्दा बनाया जा रहा है, ताकि लोगों को डराया जा सके। बिक्रम सिंह मजीठिया पर झूठा मामला दर्ज कराने वाले अधिकारी व नेता को इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी। शिरोमणि अकाली दल बिक्रम सिंह मजीठिया के साथ है। अगर कांग्रेस सरकार ने यह मामला रद्द न किया तो अकाली दल प्रदर्शन तेज करेगा। अकाली दल का हर वर्कर जेल जाने को भी तैयार है। इस मौके पर विधायक मनप्रीत अयाली, हरभजन सिंह डंग, मनप्रीत सिंह मन्ना, आकाशदीप, प्रितपाल सिंह पाली, दर्शन सिंह शिवालिक, विजय दानव, बीबी देओल कौर, आरडी शर्मा, हरीश राय ढांडा, रणजीत सिंह ढिल्लों सहित भारी संख्या में वर्कर मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

जालंधर में शिअद कार्यकर्ताओं ने सीएम चन्नी व सिद्धू का पुतला फूंका

शिरोमणि अकाली दल के कार्यकर्ताओं ने पार्टी के पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया पर ड्रग्स केस में एफआईआर दर्ज करने के विरोध में जालंधर तहसील परिसर के सामने धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने सीएम चन्नी और नवजोत सिंह सिद्धू का पुतला फूंककर रोष जताया। इस धरने में विधायक एवं जिला अकाली दल देहात के प्रधान गुरप्रताप सिंह वडाला, शहरी इकाई के प्रधान कुलवंत सिंह मन्नन, जालंधर सेंट्रल से उम्मीदवार चंदन ग्रेवाल, यूथ अकाली दल के प्रधान सुखमिंदर सिंह राजपाल और तजिंदर सिंह निज्जर पहुंचे। 

पार्टी नेता चरणजीव सिंह लाली ने कहा कि कांग्रेस ने अपनी अंदरूनी लड़ाई रोकने के लिए बिक्रम सिंह मजीठिया पर केस किया है। उन्होंने कहा कि कोई भी अधिकारी इस केस को दर्ज करने के लिए तैयार नहीं था क्योंकि सभी को सच पता है। चंदन ग्रेवाल ने कहा कि अकाली कार्यकर्ता हमेशा ही अत्याचार और झूठ के खिलाफ लड़ता आया है और इस बार भी कांग्रेस को हराकर दम लेंगे। 

बठिंडा में सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
बिक्रम सिंह मजीठिया पर दर्ज एनडीपीएस एक्ट के केस के विरोध में शुक्रवार को शिअद के जिला नेताओं ने एसएसपी कार्यालय के समीप धरना लगाकर विरोध जताया और कांग्रेस सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। वहीं शिअद के धरने को लेकर कुछ लोग सोशल मीडिया पर शिअद नेताओं से ही सवाल कर रहे। उक्त धरने में शामिल शिअद के पूर्व विधायक सरूप चंद सिंगला ने कहा कि शिअद नेता मजीठिया पर दर्ज केस निराधार और राजनीति से प्रेरित है। 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस चुनाव से पहले मजीठिया पर केस दर्जकर लाभ प्राप्त करना चाहती है लेकिन प्रदेश के लोग समझदार हो चुके है। कांग्रेस की ऐसी चाल में अब लोग फंसने वाले नहीं है। शिअद नेताओं ने मांग उठाई कि मजीठिया पर दर्ज केस की निष्पक्ष जांच करवाई जाए। उन्होंने कहा कि  शिअद नेता पर बदलाखोरी की नीति से केस दर्ज करवाने वाले कांग्रेस के नेताओं और झूठा केस दर्ज करने वाले पुलिस वालों पर उनकी सरकार आने पर कार्रवाई की जाएगी। 

संगरूर में पुलिस लाइन के सामने लगाया धरना 

संगरूर में शिअद और बसपा ने संयुक्त तौर पर स्थानीय पुलिस लाइन के सामने रोष प्रदर्शन करते हुए जिला स्तरीय रोष धरना लगाया गया। इस दौरान प्रदेश सरकार की अर्थी फूंककर प्रदर्शन भी किया। संगरूर से शिअद के उम्मीदवार विनरजीत सिंह गोल्डी ने कहा कि कांग्रेस सरकार शिअद का इतिहास भूल गई है। जब भी सरकारों ने अकाली नेताओं पर अत्याचार किए हैं, अकाली पहले से भी तगड़े होकर उनसे निपटते रहे हैं।

उन्होंने कहा कि जब पंजाब में समूची हवा कांग्रेस पार्टी के खिलाफ हो चुकी है तो सरकार सियासी हितों के कारण अकाली नेताओं पर मामले दर्ज करवा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार यह न समझे कि वह अपनी दमनकारी नीतियों से अकाली दल को दबा लेगी। समूचा अकाली दल इस मामले पर पूरी तरह एकजुट है और वह सरकार की ईंट से ईंट बजा देगी। 

मुक्तसर में एसएसपी दफ्तर के सामने प्रदर्शन कर फूंका सरकार का पुतला
मुक्तसर में भी एसएसपी दफ्तर के सामने शिअद नेताओं के प्रदर्शन का दौर जारी रहा। इस दौरान पंजाब सरकार का पुतला भी फूंका। शिअद के उपाध्यक्ष तेजिंदर सिंह मिड्डूखेड़ा के नेतृत्व धरना प्रदर्शन किया गया है। शिअद नेताओं ने कहा कि कांग्रेस सरकार बदलाखोरी की नीति पर चल रही है। नवजोत सिंह सिद्धू को खुश करने के लिए बिक्रम सिंह मजीठिया पर गलत मामला दर्ज किया गया है। कांग्रेस सरकार ने मतदान नजदीक आते ही राजनीतिक लाभ लेने के लिए मामला दर्ज किया है। पंजाब में श्री दरबार साहिब में बेअदबी की कोशिश हो रही है। बम ब्लास्ट किए हो रहे हैं। इन घटनाओं को तो सरकार रोक पाने में असफल साबित हो रही है। पंजाब के लोगों का ध्यान भटकाने के लिए बिक्रम सिंह मजीठया पर मामला दर्ज किया गया 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed