{"_id":"66e5c19a783ee8002006520c","slug":"young-man-drowned-in-sutlej-river-ludhiana-news-c-74-1-spkl1022-106551-2024-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana News: गणपति विसर्जन के लिए साथियों के साथ गया युवक सतलुज में डूबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ludhiana News: गणपति विसर्जन के लिए साथियों के साथ गया युवक सतलुज में डूबा
विज्ञापन
साथियों के रोकने के बाद भी गहरे पानी में उतरा, गौताखोरों की मदद से निकाला गया शव, पोस्टमार्टम के बाद परिवार को सौंपा
संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। किला मोहल्ला से अपने साथियों के साथ गणपति विसर्जन के लिए सतलुज दरिया पर गए इलाके के हर्ष मेहरा उर्फ बब्बू की शुक्रवार रात को सतलुज में डूबने से मौत हो गई। वह विसर्जन के दौरान गहरे पानी की तरफ चला गया। देर रात को गौताखोरों की मदद से शव बाहर निकाला गया। थाना लाडोवाल पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिवार को सौंप दिया है।
हर्ष मेहरा अपने साथियों के साथ वीरवार की शाम को गणपति जी की मूर्ति विसर्जित करने के लिए शोभायात्रा के साथ निकला था। देर रात को वह सतलुज दरिया पर पहुंचे तो उसके साथी पानी में उतर गए, ताकि मूर्ति को विसर्जित किया जा सके। हर्ष भी उनके साथ पानी में उतर गया। उसे पानी की गहराई का अंदाजा नहीं था, जिस कारण वह पानी के ज्यादा अंदर तक चला गया। उसके डूबने के साथ ही साथियों ने शोर मचा दिया, लेकिन किसी ने पानी में जाने की हिम्मत नहीं जुटाई। जिसके बाद पुलिसक को सूचना दी गई और वहां मौजूद गौताखोरों की मदद से उसे बाहर निकाला गया। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। थाना लाडोवाल के एसएचओ इंस्पेक्टर हरप्रीत सिंह देहल ने बताया कि वहां पेट्रोलिंग की जा रही है। सभी लोगों से अपील भी की जा रही है कि वह गहरे पानी की तरफ न जाए, लेकिन लोग समझते नहीं हैं और नुकसान झेलना पड़ रहा है।