{"_id":"2c678c7d4a6ba5b838b50a917e3d96b5","slug":"woman-safety-app-launch-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं की सुरक्षा के लिए स्त्री सम्मान ऐप लांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं की सुरक्षा के लिए स्त्री सम्मान ऐप लांच
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना
Updated Fri, 18 Dec 2015 09:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिलाओं की सुरक्षा के लिए महानगर की पुलिस ने शुक्रवार को स्मार्ट मोबाइल फोन ऐप लांच किया है। मोबाइल ऐप का नाम स्त्री सम्मान रखा गया है। इससे पहले ऐसा ही एक ऐप जालंधर पुलिस ने लांच किया था। डीसीपी डॉ. नरेंद्र भार्गव ने कहा कि महिलाएं यह ऐप अपने मोबाइल फोन पर डाउनलोड करें। अगर किसी महिला को कोई दिक्कत आती है तो वह मोबाइल ऐप में दिए गए बटन को दबाएगी तो उसे तुरंत पुलिस मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि इसके लिए 14 महिला पुलिस कर्मचारियों की टीम तैयार की गई है, जिनकी ट्रेनिंग जल्द ही शुरू हो जाएगी। उन्होंने कहा कि ऐप के अंदर पांच फोन नंबर सेव किए जा सकते हैं। अगर किसी महिला को इमरजेंसी है तो वह ऐप के जरिए संदेश दे तो वह पांच लोगों के साथ साथ पुलिस को भी पहुंच जाएगा। इससे पुलिस की टीम नंबर को ट्रेस कर उस तक पहुंच पाएगी। अगर स्थिति तनावपूर्ण है तो पीसीआर मुलाजिमों के साथ साथ इलाका थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंचेगी। डीसीपी ने कहा कि अगर महिला को इलाके के बारे में कुछ पता नहीं चल रहा तो ऐप में दिए एक बटन को दबाना होगा। इससे उन्हें पता चल सकेगा कि वह किस थाने के अधीन आने वाले इलाके में हैं। फोन पर थाने का नाम और एसएचओ का नंबर आ जाएगा। डीसीपी ने कहा कि इस ऐप में कोई भी फोटो, वीडियो या फिर कोई वायस संदेश भी भेजा जा सकता है। इससे लड़कियों का आत्मविश्वास बढ़ेगा और क्राइम पर भी नकेल कसी जा सकेगी।
विज्ञापन