फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Woman delivers baby in an e-rickshaw in Ludhiana

Ludhiana: ई-रिक्शा में हुई महिला की डिलीवरी, अस्पताल पहुंचने से पहले रास्ते में बच्ची को दिया जन्म

Mon, 21 Jul 2025 03:54 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 21 Jul 2025 03:54 PM IST
सार

लुधियाना में महिला ने अस्पताल पहुंचने से पहले ई-रिक्शा में ही बच्ची को जन्म दिया है। परिवार वाले महिला को अस्पताल लेकर जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही महिला की डिलीवरी हो गई। 

विज्ञापन
Woman delivers baby in an e-rickshaw in Ludhiana
बच्ची को अस्पताल लेकर पहुंचे परिजन। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के लुधियाना की सड़कों में गड्ढे और जगह-जगह पर बने स्पीड ब्रेकरों के कारण रविवार देर रात हैबोवाल की चांद कॉलोनी निवासी एक महिला की ई-रिक्शा में ही डिलीवरी हो गई। उसे फव्वारा चौक के पास अचानक तेज प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। इसके बाद महिला ने ई-रिक्शा में ही बच्चे को जन्म दिया। महिला ने बेटी को जन्म दिया है। डिलीवरी के बाद परिजनों ने मां-बेटी को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां पर डॉक्टरों ने दोनों का उपचार शुरू किया।

विज्ञापन


महिला के पति रतनेश कुमार ने बताया कि उनकी पत्नी मंजू को देर रात प्रसव पीड़ा शुरू हुई। वह तुरंत ई-रिक्शा बुलाकर लाए और पत्नी को लेकर अस्पताल की तरफ रवाना हो गए। रास्ते में मंजू की प्रसव पीड़ा तेज हो गई। इसके पहले कि वह अस्पताल पहुंचती, उसकी रास्ते में ही डिलवरी हो गई। मंजू ने बच्ची को जन्म दिया। रत्नेश ने बताया ये बच्ची उनकी पांचवीं संतान है। डॉक्टरों के मुताबिक फिलहाल मां-बेटी दोनों सुरक्षित हैं और इनको हालत स्थिर होने के बाद वार्ड में शिफ्ट किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed