{"_id":"62014c9999cc8927c046507d","slug":"woman-attacked-with-sharp-weapon-in-broad-daylight-ludhiana-news-pkl4413852184","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनदहाड़े महिला पर तेजधार हथियार से किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिनदहाड़े महिला पर तेजधार हथियार से किया हमला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लुधियाना। सिविल अस्पताल के पास सोमवार को दिनदहाड़े एक व्यक्ति ने तेजधार हथियार से महिला पर हमला कर दिया। राहगीरों ने किसी तरह से व्यक्ति को काबू किया। इस दौरान आरोपी ने महिला के हाथों-पैरों और पेट में चाकू मार दिए थे। महिला ने खुद को बचाने के लिए काफी मशक्कत भी की। इस दौरान महिला भागकर जान बचाने में कामयाब रही। बताया जा रहा है कि चार माह तक दोनों सहमति संबंध में रहे और अब दोनों में विवाद चल रहा था। लोगों के काबू किए जाने के बाद आरोपी व्यक्ति खुद भी घायल हो गया। लोगों ने तुरंत जानकारी पुलिस को दी। थाना डिविजन दो की पुलिस मौके पर पहुंची और उन्होंने घायल महिला को इलाज के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। उधर, पुलिस ने घायल व्यक्ति को भी इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया है। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई। पुलिस ने फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
रितु नाम की महिला ने बताया कि उसका अपने पति से तलाक हो गया था और वह सतीश कुमार के साथ सहमति संबंध में रहने लगी। रितु ने आरोप लगाया कि सतीश की हरकतें ठीक नहीं लगीं, जिस कारण वह उससे अलग रहना चाहती थी, लेकिन सतीश उसे ब्लैकमेल करता था। वह उसे बदनाम करने की धमकियां देता था। उसने इसकी जानकारी पुलिस को भी दी थी, लेकिन थाना डिविजन दो पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। रितु ने आरोप लगाया कि अगर पुलिस ने सही समय पर कार्रवाई की होती तो यह नौबत न आती। सोमवार को शाम वह घर जा रही थी। इसी दौरान सतीश पीछे से आया और उसे पकड़कर तेजधार हथियार से हमला करने लगा। उसने किसी तरह खुद को बचाया और राहगीरों ने उसे काबू किया।
उधर, सतीश कुमार ने बताया कि वह महिला के साथ सहमति संबंध में रहता था। मगर महिला के साथ उसकी बनती नहीं थी। जिस वजह से उसने उसे छोड़ दिया। पुलिस के पास समझौता भी हुआ था कि कोई किसी से नहीं मिलेगा। सतीश ने आरोप लगाया कि रितु के किसी अन्य व्यक्ति से भी संबंध हैं। वह उसे लगातार ब्लैकमेल कर रही थी। जिस कारण वह परेशान हो चुका था। रोजाना धमकियों से परेशान होकर ही उसने यह कदम उठाने का फैसला किया, लेकिन लोगों ने उसे बचा लिया। उधर, थाना डिविजन दो के एसएचओ इंस्पेक्टर सतपाल ने बताया कि दोनों मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।