फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Woman and child die during delivery in private hospital

निजी अस्पताल में प्रसूति दौरान महिला और बच्चे की मौत

Thu, 30 Sep 2021 09:30 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 09:30 PM IST
विज्ञापन
Woman and child die during delivery in private hospital
मंडी गोबिंदगढ़। शहर के चौड़ा बाजार स्थित एक निजी अस्पताल में प्रसूति के लिए आई एक महिला और उसके बच्चे की मौत हो गई है। मृतका की पहचान मनप्रीत कौर आयु 32 वर्ष पत्नी भगवान सिंह गांव मच्छराई खुर्द थाना अमलोह के तौर पर हुई है। महिला की मौत के बाद परिवार के सदस्यों ने अस्पताल की संचालिका पर इलाज में लापरवाही करने के संगीन आरोप लगाए और जमकर रोष प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

घटना के तुरंत बाद अस्पताल के डॉक्टर एवं स्टाफ मौके से फरार हो गए। मृतक महिला के पति भगवान सिंह ने बताया कि बुधवार की मध्यरात्रि उसकी पत्नी मनप्रीत को अमन अस्पताल लाया गया। जहां महिला डॉक्टर ने उसका आपरेशन करके सुबह बता दिया कि मनप्रीत की हालत ठीक नहीं है। उन्होंने चंडीगढ़ अस्पताल में रेफर करने की बात कही।
विज्ञापन

जब वह अपनी पत्नी को चंडीगढ़ अस्पताल ले जाने लगे तो उसकी पहले से ही मौत हो चुकी थी और बच्चे की मौत हो गई। जिस पर उन्होंने अस्पताल संचालकों पर लापरवाही के आरोप लगाए और घटना की सूचना पुलिस थाना मंडी गोबिंदगढ़ को दी। उन्होंने आरोप लगाया कि लाहपरवाही के कारण जच्चा-बच्चा दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव मच्छराई खुर्द के सरपंच जगजीत सिंह एवं मृतका के पति भगवान सिंह ने अस्पताल की संचालिका पर सख्त कार्रवाई की मांग की। इस मामले की जांच महिला सब इंस्पेक्टर माधवी कल्याण और एसआई मेजर सिंह द्वारा की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस मामले की जांच पूरी होने के बाद अस्पताल संचालकों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed