{"_id":"e96d0cfd3b92199fef3cd4cbc3fdc3e4","slug":"winter-hockey-camp-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विंटर हॉकी कैंप में मेहर बाबा चैरिटेबल विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विंटर हॉकी कैंप में मेहर बाबा चैरिटेबल विजेता
ब्यूरो, अमर उजाला/बसी पठाना (फतेहगढ़ साहिब)
Updated Sun, 03 Jan 2016 10:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेहर बाबा चैरिटेबल ट्रस्ट की तरफ से छठां वार्षिक विंटर हाकी कैंप आईटीआई हाकी ग्राउंड बस्सी पठाना में आयोजित किया गया। इस मौके मेहर बाबा हाकी नर्सरी लड़के और लड़कियाँ गाँव फतेहगढ़ न्यूआं और गोबिंद वैली अकादमी रोपड़ की लड़कियों और लड़कों के मैच करवाए गए जिसमें मेहर बाबा नर्सरी की दोनों टीमें विजेता रहीं। इस मौके खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित भी किया गया।
इससे पहले कैंप का उद्घाटन ओलंपियन सुरिंदर सिंह सोढ़ी ने किया। कैंप में अंतरराष्ट्रीय हाकी खिलाड़ी गुरमीत सिंह, पंजाबी यूनिवर्सिटी फिजिकल एजुकेशन और खेल विभाग के डायरेक्टर डॉ राज कुमार शर्मा ने हाकी नर्सरी के बच्चों को हाकी की तकनीकी जानकारियों जैसे कि ड्रिम्बलिंग, कोण प्रैक्टिक्स, लैडर, हर्डल्स, लौंग हिट्स और बाल को कंट्रोल करने के अहम सुझाव दिए।
कैंप के अंतिम दिन अंतरराष्ट्रीय हाकी खिलाड़ी और बरजिंदरा कालेज फरीदकोट की पूर्व प्रिंसिपल डॉ कुलवंत कौर मुख्य मेहमान थीं। उन्होंने सेशन 1968 में श्रीलंका, 1970 में जापान, 1971 में न्यूजीलैंड जैसे देशों में भारतीय टीम की तरफ से हाकी मैचों में हिस्सा लिया था। वह 1974 में फ्रांस में आयोजित विश्व कप हाकी में चौथा स्थान हासिल करने वाली भारतीय टीम की सदस्य थी। उनको 1972 में बेस्ट महिला खिलाड़ी अवार्ड, 1980 में महाराजा रणजीत सिंह अवार्ड और साल 2003 में बाबा फरीद और खालसा खेल अवार्ड से नवाजा जा चुका है। डॉ कुलवंत कौर ने खिलाड़ियों को नशों से दूर रहकर सेहतमंद समाज का सृजन करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
इस मौके ट्रस्ट के मैनेजिंग ट्रस्टी हसन सिंह मेजी, श्रीमती हरकेश कौर औजला मेजी, श्रीमती हरकिरन मेजी, गुरिंदर सुखीजा, अमरईश्वर सिंह गोरायां, एनएस विर्क, प्रितपाल सिंह प्रेक्षक, पार्षद ज्योति मलहोरता, डॉ रमनदीप, डॉ मंजू और डॉ सूची के अलावा खिलाड़ियों के अभिभावक भी मौजूद थे।