{"_id":"60f465468ebc3e0a02433d30","slug":"wife-cheated-on-husband-by-going-abroad-ludhiana-news-pkl420547221","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुधियाना : विदेश जाकर पति को दिया धोखा... 35 लाख खर्च कर आइलेट्स पास पत्नी को भेजा था विदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लुधियाना : विदेश जाकर पति को दिया धोखा... 35 लाख खर्च कर आइलेट्स पास पत्नी को भेजा था विदेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लुधियाना। शादी के बाद विदेश में जाकर सेटल होने का सपना संजोए मुंडियां कलां इलाके में रहने वाले जसविंदर सिंह के सपने उस समय टूट गए। जब उसने विदेश जाने के लिए आइलेट्स पास युवती से शादी तो कर ली और 35 लाख रुपये खर्च कर उसे विदेश भेजा दिया, लेकिन पत्नी ने वहां जाकर उसे बुलाने से इनकार कर दिया। पहले तीन वर्ष तक वह टाल मटोल करती रही और बाद में साफ इनकार कर दिया। पीड़ित जसविंदर ने इसकी शिकायत पुलिस अधिकारियों के पास की। अधिकारियों ने जांच के बाद मामले में मलेरकोटला के गांव भोगीवाल निवासी सुखबीर कौर चट्ठा के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी का पता लगाना शुरू कर दिया है।
जानकारी के अनुसार जसविंदर कनाडा में सेटल होना चाहता था। वह ऐसी लड़की ढूंढ रहा था कि जो आइलेट्स पास हो और वह उसके साथ विदेश जाकर सेटल हो जाए। सुखबीर कौर ने आइलेट्स पास थी। दोनों के रिश्ते की बात हुई। इस दौरान तय हुआ कि सुखबीर कौर के विदेश जाने का खर्च जसविंदर सिंह उठाएगा। वहां जाकर जसविंदर उसे बुला लेगी। इसके तहत 23 अगस्त 2017 को गांव कुप्प कला स्थित मालवा रिजॉर्ट में दोनों की शादी हुई। सुखबीर कौर शादी के एक सप्ताह बाद ही कनाडा चली गई, जिसमें जसविंदर सिंह का कुल 35 लाख रुपये खर्च आया। हैरानी की बात यह है कि शादी के चार साल बाद भी जसविंदर को पत्नी ने कनाडा नहीं बुलाया। अक्टूबर 2020 में पुलिस कमिश्नर को दी शिकायत में उसने बताया कि आरोपी सुखबीर कौर ने आइलेट्स पास कर रखी थी। इसके बाद जमालपुर पुलिस ने युवती के खिलाफ धोखाधड़ी और अमानत में ख्यानत के आरोप में केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है।