फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   When they asked for the car back, they refused to give it, they refused, a case was registered against two brothers

चलाने के लिए दी थी कार, वापिस मांगी तो देने लगे धमकियां

Sat, 01 Feb 2020 10:42 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
When they asked for the car back, they refused to give it, they refused, a case was registered against two brothers
सिविल लाइन इलाके में रहने वाले दो सगे भाइयों ने परिचित फर्नीचर व्यापारी से कुछ दिन के लिए उसकी कार मांगी। काफी समय बीतने के बाद व्यापारी ने अपनी कार वापस मांगी। इस पर आरोपियों ने कार न लौटा कर उसे धमकियां देनी शुरू कर दी। बाड़ेवाल रोड सिटीजन इंक्लेव के रहने वाले फर्नीचर व्यापारी योगेश्वर सूद की शिकायत पर थाना सराभा नगर पुलिस ने सिविल लाइन के कुंदनपुरी इलाके में रहने वाले साहिल नागपाल और उसके भाई अंशु नागपाल के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

फर्नीचर का कारोबार करने वाले योगेश्वर सूद की शिकायत के मुताबिक उनका आरोपियों के साथ काफी मेलजोल था। जान पहचान होने के कारण नवंबर में आरोपियों ने उनसे कार की मांगी और कहा कुछ दिन चलाने के बाद लौटा देंगे। इस पर उसने अपनी वेंटों कार उन्हें दे दी। काफी दिनों तक वापस न करने पर कार वापस मांगी तो आरोपी टाल मटोल करने लगे। बाद में धमकियां देनी शुरू कर दीं और कार नहीं लौटाई। इसके बाद योगेश्वर ने इसकी शिकायत पुलिस के अधिकारियों को दी। पुलिस ने जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया गया। जांच अधिकारी एएसआई अमरजीत सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों को नोटिस भेजा जाएगा। उसके बाद ही आगे की कार्रवाई कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed