{"_id":"60f468108ebc3e6d99166865","slug":"when-stopped-from-commenting-on-sister-in-law-they-killed-the-young-man-bathinda-news-pkl420550393","type":"story","status":"publish","title_hn":"बठिंडा : भाभी पर कमेंट करने से रोका तो कर दी युवक की हत्या, छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बठिंडा : भाभी पर कमेंट करने से रोका तो कर दी युवक की हत्या, छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
विज्ञापन
बठिंडा। जिले के गांव फल्लड़ में चार दिन पहले गांव के कुछ युवकों ने अपने ही गांव के एक युवक के साथ जा रही उसकी पत्नी पर कमेंट किया तो महिला के देवर ने विरोध जताया। वारदात के तीन दिन बाद शनिवार को देर रात महिला के देवर एवं उसके चचेरे भाई समेत एक अन्य पर कमेंट करने वाले आरोपी युवकों ने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में महिला के देवर गुरप्यार सिंह (25) की मौत हो गई, जबकि उसके चचेरे भाई लखबीर सिंह और भतीजे राजवीर सिंह को गंभीर रूप से घायल कर आरोपी फरार हो गए। थाना संगत पुलिस ने घायल लखबीर सिंह के बयान पर आरोपी कालू, मनप्रीत सिंह, अमनदीप सिंह, विरसा सिंह, बलकरन सिंह और सीरा सिंह के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस को दर्ज करवाए बयान में गांव फल्लड़ निवासी 20 वर्षीय लखबीर सिंह ने बताया कि तीन दिन पहले वह अपनी पत्नी के साथ घर जा रहा था। इस दौरान गांव के रहने वाले युवक कालू सिंह ने अपने कुछ दोस्तों के साथ मिलकर उसकी पत्नी पर कमेंट किया, जिसका उसने और उसके चचेरे भाई गुरप्यार सिंह ने विरोध किया तो आरोपी कालू सिंह ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसके साथ लड़ाई झगड़ा किया। इसके बाद वह वहां से अपने घर आ गया।
शनिवार को अचानक देर रात उसका चचेरा भाई गुरप्यार सिंह व भतीजा राजवीर सिंह अपने काम से वापस घर आ रहे थे। इस दौरान गांव के सरपंच बलकार सिंह का किसी के साथ झगड़ा हो रहा था। वह तीनों वहां खड़े हो गए। इसी बीच आरोपी कालू सिंह अपने कुछ साथियों के साथ वहां पर आ गया और उनके साथ झगड़ा करने लगा। दोनों पक्षों में हाथापाई होने के बाद लोगों ने बीच बचाव कर सभी को अलग-अलग कर दिया। इसके बाद वह वापस अपने घर जाने लगे तो आरोपी कालू सिंह समेत साथ आए छह युवक उसके चचेरे भाई गुरप्यार सिंह को उठाकर अपने घर पर ले गए, जहां उन्होंने तेजधार हथियार किरच व कापा आदि से वारकर उसकी हत्या कर दी। जब वह और उसका भतीजा राजवीर सिंह अपने चचेरे भाई गुरप्यार सिंह को बचाने के लिए उनके घर पहुंचे तो आरोपियों ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया और दोनों के सिर फोड़ दिए। शोर मचाने पर गांव के लोग एकत्र हुए और तीनों को लहूलुहान हालत में उपचार के लिए सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पर डाक्टरों ने गुरप्यार सिंह को मृत बता दिया।
विज्ञापन
पुलिस चौकी पथराला के एसआई मेजर सिंह ने बताया कि घायल लखबीर सिंह के बयान पर आरोपी कालू सिंह, मनप्रीत सिंह, अमनदीप सिंह, विरसा सिंह, बलकरण सिंह व सीरा सिंह निवासी गांव फल्लड़ पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। सभी आरोपी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।