फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   When asked for compensation for a broken car, person attacked

लुधियाना : टूटी कार का मुआवजा मांगा तो फोड़ डाला सिर, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

Mon, 26 Jul 2021 10:21 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 10:21 PM IST
विज्ञापन
When asked for compensation for a broken car, person attacked
लुधियाना। विश्वकर्मा कालोनी इलाके में दीवार गिरने से उसके पास खड़ी कार के क्षतिग्रस्त हो जाने के बाद जब कार मालिक ने मुआवजा मांगा तो घर मालिक ने उसके साथ मारपीट की और उसका सिर तक फोड़ दिया। उसके बाद आरोपी धमकियां देते हुए वहां से फरार हो गए। विश्वकर्मा कालोनी निवासी साबर हुसैन ने इसकी शिकायत पुलिस के पास की। सूचना मिलने के बाद थाना मोती नगर की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने साबर हुसैन की शिकायत पर विश्वकर्मा कालोनी निवासी रणजीत सिंह, हरदीप सिंह तथा उनके तीन अज्ञात साथियों पर केस दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एएसआई मेवा राम के अनुसार साबिर ने बताया कि 22 जुलाई की सुबह 11 बजे आरोपी के किराए वाले मकान की दीवार उनकी कार पर जा गिरी। इससे उनकी गाड़ी का काफी नुकसान हो गया। अगले दिन जब उसने हर्जाना भरने के लिए कहा तो तैश में आए आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। उसे गंभीर हालत में मोहनदेई कैंसर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसके सिर पर 28 टांके लगे हैं। रविवार को हुए हादसे में क्षतिग्रस्त हुई दो गाड़ियां ब्रांड न्यू थीं, जिनके अभी तक नंबर भी नहीं लगे थे और न ही उनकी इंश्योरेंस बनकर आई थी। मामले की जांच कर रहे एएसआई मेजर सिंह ने बताया कि पार्किंग ठेकेदार तथा क्षतिग्रस्त कारों के मालिकों को शिकायत देने के लिए कहा है।
विज्ञापन

कार का डेढ़ लाख का नुकसान
गुड़ मंडी के साधु राम एंड संस के मालिक ने कहा कि रोजाना उनकी कार पार्किंग के बीच में खुली जगह में लगती थी। मगर 22 जुलाई को पार्किंग कारिंदे ने उनकी कार को उस दीवार के सामने खड़ी करा दिया। हादसे में उनकी कार का करीब डेढ़ लाख का नुकसान हो गया है। वो हर महीने पास का 1800 रुपये देते हैं। उनकी नई कार है, उसकी इंश्योरेंस भी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed