{"_id":"616473488ebc3e489b053918","slug":"warning-of-closing-undeclared-cut-within-three-days-ludhiana-news-pkl4297205155","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन के भीतर अघोषित कट बंद करने की चेतावनी, नहीं माने तो पंजाब व्यापारी वर्ग सांसदों व विधायकों के घरों का घेराव करेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिन के भीतर अघोषित कट बंद करने की चेतावनी, नहीं माने तो पंजाब व्यापारी वर्ग सांसदों व विधायकों के घरों का घेराव करेगा
विज्ञापन
सोमवार को लुधियाना में पंजाब व्यापार मंडल के पदाधिकारी बिजली के अघोषित कट को लेकर पुतला फूंकते ह?
- फोटो : LUDHIANA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब प्रदेश व्यापार मंडल ने बिजली के लग रहे अघोषित कटों को लेकर सोमवार को लुधियाना में बिजली बोर्ड का पुतला फूंक प्रदर्शन किया। इस मौके पर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने सरकार को दो टूक चेतावनी देते हुए कहा कि अगर तीन दिन के अंदर सरकार ने अघोषित कटों को बंद नहीं किया तो वह सांसदों और विधायकों का घेराव करेंगे। इसकी सारी जिम्मेदारी पंजाब सरकार की होगी।
राज्य महासचिव सुनील मेहरा ने कहा चन्नी सरकार ने बिना किसी पूर्व सूचना के पंजाब में अघोषित बिजली कट लगाने शुरू कर दिए हैं। त्योहारी सीजन होने के कारण इंडस्ट्री को इस समय सबसे ज्यादा जरूरत है। लगभग दो लाख कारोबारी बिजली के अघोषित कटो से परेशान हैं। करोना के कारण व्यापार पहले ही मंदी की चपेट में था, अब त्योहारी सीजन पर व्यापारी वर्ग को कुछ आस लगी थी, लेकिन बिजली के अघोषित कटों ने उनकी आस पर पानी फेर दिया है। बिजली के अघोषित कटों के कारण पंजाब के दुकानदारों को रोज 5000 करोड़ का नुकसान हो रहा है, लेकिन सरकार को इसकी कोई चिंता नहीं है।
अरविंदर सिंह मक्कड़ व राजेश गुप्ता ने कहा कि सरकार विरोधी नीतियों के कारण पंजाब में बेरोजगारी पनप रही है, अगर इसी तरह बिजली के अघोषित कट लगते रहे तो कई स्माल इंडस्ट्री यूनिट बंद हो जाएंगे। जिससे पंजाब में भुखमरी व बेरोजगारी बढ़ेगी। क्योंकि मंदी के कारण व्यापारी अभी इतना समर्थ नहीं कि वह महंगा डीजल खरीदकर जनरेटर चलाकर कार्य को कर सके। पवन मल्होत्रा व बलजीत सिंह मिक्कल ने कहा कि एक तरफ तो सरकार 53 लाख लोगों के बिल अपनी जेब से भर रही है, वहीं अघोषित कट लगाकर वह व्यापारी वर्ग को दुखी कर रही है।
विज्ञापन
उन्होंने सरकार को अल्टीमेट देते हुए कहा कि अगर तीन दिन में बिजली के कट लगने बंद न हुए तो आने वाले दिन में पंजाब सरकार के विधायकों सांसदों आदि के घरों का घेराव किया जाएगा। इस मौके बलदेव टंडन, बृजेश गुप्ता, आशीष गुप्ता, विनय मित्तल, सुदर्शन लाल, पुरुषोत्तम दास, सतीश गुप्ता, मुकेश गुप्ता, सुदर्शन नारंग, जॉनी जिंदल, इंद्रजीत गुप्ता, अशोक बजाज, ओमप्रकाश सिंगला, नरेंद्र चोपड़ा, किशोर कुमार उपस्थित थे।