फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Used to supply heroin all over Punjab by bringing it from Amritsar

अमृतसर से लाकर पूरे पंजाब में करता था हेरोइन सप्लाई

Fri, 30 Jul 2021 11:03 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Fri, 30 Jul 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
Used to supply heroin all over Punjab by bringing it from Amritsar
अमृतसर से हेरोइन की खेप लाकर पंजाब के अलग अलग इलाकों में सप्लाई करने वाले एक तस्कर को एसटीएफ टीम ने जालंधर इलाके से गिरफ्तार किया है। आरोपी शमशेर सिंह उर्फ बंटी उर्फ काला के कब्जे से 310 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। आरोपी को उस समय गिरफ्तार किया गया जब वह हेरोइन की सप्लाई देने के लिए जालंधर के इलाकों में जा रहा था। पुलिस ने इस मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

एसटीएफ के लुधियाना इंचार्ज इंस्पेक्टर हरबंस सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी नशा तस्करी के मामलों में भगौड़े आरोपियों की तलाश में गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी शमशेर सिंह उर्फ बंटी उर्फ काला नशा तस्करी करने का आदी है और हेरोइन की खेप लेकर जालंधर के अलग-अलग इलाकों में जा रहा है। इसके बाद आरोपी को अजीत सिंह पार्क के पास नाकाबंदी के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 310 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। पूछताछ में पता चला कि आरोपी खुद भी नशे का आदी है और नशापूर्ति के लिए ही वह हेरोइन तस्करी का धंधा करता है। अमृतसर के चाचा नाम के तस्कर से हेरोइन लाकर वह महानगर और उसके आसपास के इलाकों में सप्लाई करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed