फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Ukraine-Russia dispute: 22 out of 150 students of Ludhiana still trapped in Ukraine 

यूक्रेन-रूस विवाद: लुधियाना के 150 में से 22 विद्यार्थी अब भी यूक्रेन में फंसे, परिवार वालों की चिंता बढ़ी

Sun, 06 Mar 2022 11:34 AM IST
निवेदिता वर्मा विकास मल्होत्रा, संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
विकास मल्होत्रा, संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 06 Mar 2022 11:34 AM IST
सार

केंद्र सरकार के आदेश के बाद जिला प्रशासन ने एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया था कि जिन लोगों के बच्चे यूक्रेन में पढ़ने के लिए गए हैं वह प्रशासन से संपर्क करें। इसके बाद महानगर और आसपास के गांवों से 38 लोगों ने संपर्क किया, जिनमें से कुछ बच्चे तो वापस भी आ गए।

विज्ञापन
Ukraine-Russia dispute: 22 out of 150 students of Ludhiana still trapped in Ukraine 
यूक्रेन युद्ध। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रूस और यूक्रेन के बीच पिछले जारी युद्ध ने जहां दुनिया को चिंता में डाल रखा है वहीं भारत में भी चिंता है। इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि बड़ी तादाद में भारत के अलग-अलग कोने से छात्र मेडिकल की पढ़ाई करने के लिए यूक्रेन गए हुए हैं। हालांकि दोनों देशों के बीच जंग के बाद काफी बड़ी संख्या में छात्र वहां से लौट भी आए हैं। भारत की सरकार ने अपने चालीस के करीब केंद्रीय मंत्रियों के साथ साथ अधिकारी और स्टूडेंट्स को एयर लिफ्ट करने के लिए छह जहाज लगा रखे हैं।

विज्ञापन


पीएम मोदी खुद इस मामले में रोजाना अधिकारियों से इनपुट ले रहे हैं और अपनी कैबिनेट के साथ उच्चाधिकारियों से मीटिंग कर रहे हैं, ताकि देश के बच्चों के किसी तरह से यूक्रेन से बाहर निकाला जाए। लुधियाना के करीब 150 बच्चे यूक्रेन में पढ़ाई करने के लिए गए हुए थे। 49 छात्र तो वापस आ गए थे, जबकि 41 छात्र ऐसे थे जो अलग-अलग देशों में पहुंच चुके हैं और यूक्रेन छोड़ चुके हैं। इसके साथ ही नौ छात्र अब भी यूक्रेन में हैं। मगर बाकी के 13 छात्रों का अभी कुछ पता नहीं है। भारत सरकार उन बच्चों का पता लगाने में जुटी है कि वह 13 बच्चे कहां पढ़ते थे और किस हालात में रह रहे हैं। 
विज्ञापन


केंद्र सरकार के आदेश के बाद जिला प्रशासन ने एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया था कि जिन लोगों के बच्चे यूक्रेन में पढ़ने के लिए गए हैं वह प्रशासन से संपर्क करें। इसके बाद महानगर और आसपास के गांवों से 38 लोगों ने संपर्क किया, जिनमें से कुछ बच्चे तो वापस भी आ गए। मगर उसके बाद केंद्र सरकार के आदेशानुसार प्रशासन ने दूसरी लिस्ट जारी की जिनमें यह बताया गया कि 112 बच्चे और थे और उनमें से 49 वापस आ चुके हैं, जबकि 41 बच्चे यूक्रेन छोड़ चुके हैं और रोमानिया, हंगरी और पोलैंड में हैं। वहां वह केंद्रीय मंत्रियों के संपर्क में हैं और उनके आने का रास्ता धीरे-धीरे साफ हो रहा है। 9 बच्चे यूक्रेन के अलग-अलग शहरों में फंसे हुए थे। जबकि 13 छात्र ऐसे थे जिनके बारे में प्रशासन को भी नहीं पता कि वह यूक्रेन में कहां रह रहे हैं। भारत सरकार इन बच्चों का पता लगाने में जुटी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डिप्टी कमिश्नर वरिंदर कुमार शर्मा ने बताया कि केंद्र सरकार के आदेश पर सारा काम किया जा रहा है। सरकार ने जो लिस्ट मांगी थी वह भिजवा दी थी। उन्हीं में पता चला था कि 13 बच्चों का अभी पता नहीं चल रहा है। उन बच्चों का पता लगाने में केंद्र सरकार लगी हुई है। अगर उनके पास कोई अपडेट आता है तो जरूर बता दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed