फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Two who fired on the head of Gurdwara Sahib arrested

गुरुद्वारा साहिब के प्रधान पर गोली चलाने वाले दो गिरफ्तार

Sat, 18 Jan 2020 05:57 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2020 05:57 PM IST
विज्ञापन
Two who fired on the head of Gurdwara Sahib arrested
गांव साहिबाणा स्थित श्री गुरु रविदास जी गुरुद्वारा साहिब के प्रधान टहल सिंह पर गोली चला कर गोलक से पैसे लूटने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के दौरान पुलिस ने चोरी की वारदात सुलझाने का दावा किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे 315 बोर का देसी कट्टा, 7 कारतूस, डेल कंपनी के दस लैपटॉप और विभिन्न कंपनियों के 17 मोबाइल फोन के साथ साथ वारदात में इस्तेमाल किए जाने वाली बाइक बरामद की है। पुलिस ने इस मामले में उत्तरप्रदेश के शाहजहांपुर के गांव आलमगंज के रहने वाले कृष्ण पाल और बिहार के जिला खंगरिया स्थित गांव रामपुर के रहने वाले दीपक कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने सभी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

एडीसीपी 4 अरजिंदर सिंह ने बताया कि टहल सिंह ने पुलिस के पास शिकायत दी थी कि आरोपियों ने 15 जनवरी की रात को गुरुद्वारा साहिब में घुस कर उससे गोलक की चाबी हथियार के बल पर छीन ली थी। जब गोलक खोलकर पैसे निकाल रहे थे तो उसने शोर मचा दिया। इसी दौरान एक आरोपी ने उस पर गोली चला दी। जिससे बाल बाल बच गए। लोगों ने दोनों को काबू कर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपियों से पूछताछ की तो कई बड़े खुलासे हुए। पुलिस ने दस दिन पहले इलाके से चोरी हुए लैपटॉप भी बरामद कर लिए। निशानदेही पर पुलिस ने दस लैपटॉप और विभिन्न कंपनियों को दुकान के शटर तोड़ कर चोरी किए गए 17 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पूछताछ के दौरान पता चला कि आरोपी देर रात बंद पड़ी दुकानों और घरों को निशाना बनाते हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर पता लगा रही है कि उनके साथ कौन कौन थे और वह हथियार कहां से लाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed