फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Two girls got married in Ludhiana of Punjab

लुधियाना: चचेरी बहनों ने रचाई शादी, भाई ने किया कन्यादान, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Tue, 20 Jul 2021 12:35 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 20 Jul 2021 12:35 AM IST
सार

पंजाब के लुधियाना जिले के एक गांव में चचेरी बहनों ने मंदिर में घरवालों की मर्जी के खिलाफ जाकर शादी की। खास बात यह है कि भाई ने लड़की का कन्यादान किया। शादी का गवाह भी वही है। सोशल मीडिया पर शादी का वीडियो वायरल हुआ तो चारों तरफ इसी की चर्चा शुरू हो गई है। 

विज्ञापन
Two girls got married in Ludhiana of Punjab
मंदिर में चचेरी बहनों ने रचाई शादी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब के लुधियाना में एक गांव की रहने वाली चचेरी बहनों द्वारा घर से भागकर एक-दूसरे के साथ शादी रचाने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक एक गांव की रहने वाली दो चचेरी बहनों ने आपस में शादी रचा ली है। इतना ही नहीं उन्होंने अपनी शादी का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल कर दी।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लड़कियों के गांव और आसपास गांवों में यह बात जंगल की आग की तरह फैल गई। इस खबर के बाद दोनों लड़कियों के परिजनों ने अपनी लड़कियों को घर से बाहर निकाल दिया है। अब वह कहां हैं, इसके बारे में किसी को कुछ नहीं पता है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार लुधियाना के एक गांव निवासी चचेरी बहनें 23 जून को घर से भाग गई थीं। इस घटना के बाद एक लड़की के पिता ने पुलिस चौकी भूंदड़ी में दोनों लड़कियों के गुमशुदा होने की शिकायत दर्ज करवाई। उसके बाद इन दोनों की शादी होने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जब दोनों लड़की गांव पहुंचीं तो उनके परिजनों ने सख्त विरोध किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों के विरोध के बाद दोनों लड़कियां गांव से कहीं चली गईं। दोनों लड़की अब कहां रह रही है, इसके बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं है। वीडियो में दोनों चचेरी बहनें एक दूसरे को हार पहना रही हैं। वीडियो में एक बहन ने लड़का और दूसरी ने लड़की के कपड़े पहन रखा है। दोनों बहनें मंदिर में एक-दूसरे को हार पहना रही हैं। 


लड़के के कपड़े पहने बहन ने मंगलसूत्र पहनाया और मांग में सिंदूर भरा। जानकारों ने बताया है वीडियो में दिखने वाला तीसरा शख्स एक लड़की का भाई है। वह शादी का गवाह है। उसने शादी के समय मंदिर में अपनी बहन का कन्यादान भी किया है। दोनों लड़कियों के  इस फैसले से परिजन खफा हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed