फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Two girls dance in the middle of road for making reels traffic stuck in Ludhiana see video

रील का चक्कर है बाबू भइया: बीच सड़क पर डांस करने लगी युवतियां, ट्रैफिक जाम में फंसे रहे वाहन, ढूंढ रही पुलिस

Thu, 17 Apr 2025 05:00 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 17 Apr 2025 05:00 PM IST
सार

पंजाब के लुधियाना में दो युवतियां रील बनाने के लिए बीच सड़क पर डांस कर रही थी। भीड़भाड़ वाली जगह पर ऐसा करने से वहा ट्रैैफिक जाम हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस युवतियों को तलाश कर रही है। 

विज्ञापन
Two girls dance in the middle of road for making reels traffic stuck in Ludhiana see video
बीच सड़क पर डांस करती युवतियां। - फोटो : संवाद

विस्तार

सोशल मीडिया पर अपना हूनर दिखाने के लिए लोग हद पार कर रहे हैं। रील्स बनाने के लिए चक्कर में लोग दूसरों के लिए परेशानी का सबब बनते जा रहे है। बीते दिनों पंजाब और हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में पुलिस कांस्टेबल की पत्नी ने रील बनाने के लिए बीच सड़क पर डांस शूट किया था। वह हरियाणी गाने पर डांस कर रही थी। महिला की इस हरकत की वजह से उसकी गिरफ्तारी भी हुई थी। वहीं पुलिस विभाग ने उसके पति को निलंबित किया था। 

विज्ञापन


वहीं ऐसा ही मामला अब पंजाब के लुधियाना में भी सामने आया है। सोशल मीडिया पर रील्स बनाने के लिए दो युवतियों ने भीड़भाड़ वाले इलाके ग्यासपुरा में फ्लाइओवर के नीचे वीडियो शूट करना शुरू कर दिया। एक गाना लगाने के बाद दोनों युवतियां सड़क के बीचों बीच डांस करने लगी। दोनों युवतियों को डांस करता देख लोग रुक गए और ट्रैफिक जाम हो गया। दोनों युवतियों ने काफी देर तक बीच सड़क पर डांस किया। जब तक युवतियों की रील पूरी नहीं बन गई तब तक वे डांस करती रही और लोग ट्रैफिक में फंसे रहे। वहीं, पास में खड़े एक ऑटो चालक ने युवतियों का नाचते हुए वीडियो शूट कर लिया। ऑटो चालक भी आराम से उनका डांस देख रहा है। उक्त वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इसके बाद युवतियों की शिकायत पुलिस के पास पहुंच गई। पुलिस पता लगाने में जुटी है कि उक्त वीडियो कहां पर शूट किया गया है और किसने शूट किया है। वहीं युवतियों की भी तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन




वीडियो में दिख रहा है कि दोनों युवतियों में से एक शॉर्ट्स पहने हैं और दूसरी लड़की पंजाबी सूट में है। दोनों लड़कियों को सड़क के बीच में नाचता देख लोग भी हैरान हो गए और वहां काफी देर तक ट्रैफिक जाम हो गया। कुछ लोगों ने तुरंत इसकी पुलिस को शिकायत दी। जब युवतियों को पता चला कि लोगों ने पुलिस को सूचना दी है तो वह वहां से चली गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह मामला बुधवार का बताया जा रहा है और वीरवार की सुबह उक्त वीडियो वायरल हुआ है। दोनों वीडियोग्राफी कर रही हैं। एसीपी ट्रैफिक गुरप्रीत सिंह ने कहा कि बीच सड़क रील बनाना ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन है। वीडियो को वेरिफाई करवाकर पता किया जाएगा कि ये युवतियां कौन हैं। इस मामले की जांच की  रही है। जांच के बाद युवतियों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed