फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Two factions clashed in Central Jail Tajpur, Shubham Mota attacked with a needle

सेंट्रल जेल ताजपुर में भिड़े दो गुट, शुभम मोटा पर सुए से हमला

Thu, 02 Jun 2022 10:51 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Two factions clashed in Central Jail Tajpur, Shubham Mota attacked with a needle
लुधियाना। सोशल मीडिया पर एक दूसरे को सबक सिखाने की बातें करने वाले अब जेलों में ही भिड़ रहे हैं। फिरोजपुर में वीरवार को जहां गैंगस्टरों के भिड़ने की खबर आई, वहीं लुधियाना की सेंट्रल जेल में भी दो गुट भिड़ गए। समय रहते जेल प्रशासन ने बीच बचाव किया, लेकिन कांग्रेसी नेता से शुभम अरोड़ा उर्फ शुभम मोटा इस वारदात में हुए सुए के हमले से घायल हो गया। सवाल उठ रहे हैं कि जेल में सुए जैसे नुकीले हथियार कैसे पहुंच रहे हैं। घायल शुभम मोटा को इलाज के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया गया है। जैसे ही जेल में दो गुटों के भिड़ने की सूचना मिली और घायल कांग्रेसी शुभम मोटा को सिविल अस्पताल लाने की सूचना मिली तो सिविल अस्पताल को पुलिस छावनी में तबदील कर दिया गया, ताकि कोई अनहोनी न हो।
विज्ञापन

शुभम अरोड़ा उर्फ शुभम मोटा ने बताया कि वह काफी समय से जेल में है। अंदर एक मनी नाम का हवालाती भी बंद है। शुभम ने आरोप लगाया कि आरोपी जेल में मिलीभगत कर नशीला पदार्थ लाता है और अन्य हवालातियों और कैदियों को सप्लाई करता है। इस बारे में पता चला तो उसने मनी को ऐसा करने से रोका, इस कारण वीरवार को दोपहर दोनों में काफी कहासुनी हुई, लेकिन इस समय बीच बचाव कर मामला शांत करा दिया गया। कुछ समय बाद दोनों गुटों के सदस्य इकट्ठा हुए और फिर भिड़ गए। शुभम ने आरोप लगाया कि मनी के पास सुए जैसी नुकीली चीज थी। मारपीट के दौरान उसने सुआ मारकर बुरी तरह से घायल कर दिया। हमलावरों ने शुभम के सिर, गर्दन और पेट के बगल में सुए से वार कर बुरी तरह से घायल कर दिया।
विज्ञापन

सिविल अस्पताल बना पुलिस छावनी
जैसे ही जेल के बाहर शुभम मोटा के घायल होने और उसे सिविल अस्पताल लाए जाने की खबर मिली तो उसके साथी सिविल अस्पताल में इकट्ठे होना शुरू हो गए। पुलिस को इसकी जानकारी मिली तो सिविल अस्पताल में भारी पुलिस बल भेज दिया गया और सिविल अस्पताल को पुलिस छावनी में तबदील कर दिया। पुलिस भी किसी अनजान व्यक्ति को आने और जाने की इजाजत नहीं दे रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed