{"_id":"eceaa274d62d59577e736d3c58d20326","slug":"two-child-injured-inroad-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में दो बच्चे घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में दो बच्चे घायल
अमर उजाला,लुधियाना
Updated Sun, 06 Oct 2013 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लुधियाना। थाना सलेम टाबरी क्षेत्र में जालंधर बाईपास के पास अशोक नगर में रविवार को तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से साइकिल पर सवार दो बच्चे जख्मी हो गए। उनकी पहचान 13 वर्षीय दलजीत सिंह एवं 11 वर्षीय हर्ष के तौर पर हुई है।
दोनों ही आपस में भाई हैं। उनको डीएमसी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। कार चालक कार समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस ने लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में मामला दर्ज करके चालक की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार बच्चों के पिता राजिंदर सिंह मजदूरी करके अपने परिवार का पेट पालते हैं। लेकिन कुछ दिन पहले पीठ में चोट के कारण उनकी सेहत भी ठीक नहीं रहती।
विज्ञापन
रविवार को पिता अपने साइकिल पर और बच्चे दूसरे साइकिल पर धार्मिक स्थल से माथा टेक कर आ रहे थे।
इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार ने बच्चों के साइकिल को टक्कर मार दी।
इससे बच्चे उछल कर नीचे गिरे। राहगीरों ने जख्मी बच्चों को डीएमसी अस्पताल में दाखिल कराया। हर्ष पांचवीं एवं दलजीत आठवीं कक्षा का विद्यार्थी है।
दोनों ही गुरु कृपा स्कूल में पढ़ते हैं। थाना प्रभारी बलविंदर सिंह ने कहा कि आरोपी की तलाश की जा रही है।