फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Two arrested for robbing the passengers sitting in the auto

ऑटो में बैठी सवारियों से लूटपाट करने वाले दो गिरफ्तार

Sun, 05 Sep 2021 08:38 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 08:38 PM IST
विज्ञापन
Two arrested for robbing the passengers sitting in the auto
लुधियाना। सवारियों से लूटपाट करने वाले आटो गैंग के दो सदस्यों को थाना डिवीजन नंबर-1 पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से आटो रिक्शा और एक सवारी से लूटी गई रकम में से 2800 रुपये की नकदी बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपियों को इलाके में ही नाकाबंदी के दौरान गिरफ्तार किया है। इस मामले में एसबीएस नगर निवासी सुभाष वर्मा और दुगरी के लखन कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया है। रविवार उन्हें अदालत में पेश किया गया। जहां से दो दिन का रिमांड हासिल कर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

एएसआई गुरमीत सिंह ने बताया कि बरनाला के गांव माहिल खुर्द निवासी आत्मा सिंह ने पुलिस के पास दर्ज शिकायत बताया है कि वो गांव देहात के इलाकों में कपड़ा बेचने का काम करता है। शुक्रवार को सुबह वह कपड़ा खरीदने के लिए लुधियाना गया था। भारत नगर चौक से चौड़ा बाजार जाने के लिए वह आटो रिक्शा पर सवार हो गया। उसमें चालक के अलावा पीछे वाली सीट पर एक युवक बैठा था। दोनों ने उसे पैवेलियन माल के सामने उतार दिया और आटो भगाकर ले गए। नीचे उतर कर जब उसने चेक किया तो उसकी जेब से पर्स गायब था। पर्स में 7 हजार रुपये की नकदी और जरूरी दस्तावेज थे। गुरमीत सिंह ने बताया कि इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में आरोपियों का आटो का नंबर मिल गया है। जिसके आधार पर शनिवार दोनों को काबू कर लिया गया। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वो दोनों किराए पर आटो रिक्शा लेकर वारदात करते थे। दो माह में वो अब तक 6 वारदातें कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed