फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Two arrested for robbing passersby on the strength of weapons, goods recovered

हथियारों के बल पर राहगीरों से लूटपाट करने वाले दो गिरफ्तार, भारी मात्रा में सामान बरामद

Tue, 05 Oct 2021 07:39 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 07:39 PM IST
विज्ञापन
Two arrested for robbing passersby on the strength of weapons, goods recovered
लुधियाना। हथियारों के बल पर राहगीरों को लूटने व चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को थाना कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को इलाके में नाकाबंदी के दौरान गिरफ्तार किया। आरोपी चार पहिया वाहन और दो पहिया वाहन चोरी की वारदातों को भी अंजाम दे चुके हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने इस मामले में हैबोवाल कलां के चूहड़पुर रोड स्थित जस्सियां संत विहार निवासी गुरविंदर सिंह और अटवाल नगर निवासी जसवंत सिंह उर्फ जस्सा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया। जहां से उन्हें दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है।
विज्ञापन

ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर हेड क्वार्टर जे एलनचेजियन ने बताया कि कोतवाली पुलिस ने तीस सितंबर को एक मामला दर्ज किया था। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों को काबू कर लिया। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से चोरी की कार के साथ एक रिवाल्वर, 12 बोर की बंदूक, चार मोटरसाइकिल, एक लैपटॉप, मोबाइल टैबलेट, एलईडी, मोबाइल फोन व सोने के जेवरात बरामद किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक आरोपी लूटपाट के साथ वाहन चोरी व बंद घरों और दुकानों को भी निशाना बनाते थे। पुलिस के मुताबिक आरोपी ज्यादातर वारदातों को हैबोवाल इलाके में अंजाम दिया है। इसके साथ साथ आरोपियों ने बैंक कालोनी, जोशी नगर, चंद्र नगर इलाके में बंद पड़े घरों से चोरी की वारदात भी की हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपी नशा करने के आदी है और नशापूर्ति के लिए ही लूट की वारदातों को अंजाम देते थे।

पुलिस आरोपियों से पूछताछ के आधार पर जेल में बंद उनके साथियों परमजीत सिंह ग्रोवर उर्फ पम्मा, जसमीत सिंह उर्फ शैरी और विक्की को प्रोडक्शन वारंट पर लाने की तैयारी में जुट गई है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने घंटाघर चौक से केसरगंज मंडी, हैबोवाल के इलाके, सराभा नगर के इलाके, पीएयू व दरेसी इलाकों को अपना साफ्ट टारगेट बना रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed