फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Two accused rape with ludhiana girl promissing sending abroad

लुधियाना की युवती से दुष्कर्म:विदेश भेजने का दिया झांसा, जीजा-साले ने की वारदात, पीड़िता को दिल्ली छोड़कर फरार

Mon, 22 Jul 2024 06:09 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 22 Jul 2024 06:09 PM IST
सार

लुधियाना की युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी जीजा व साले ने वारदात को अंजाम दिया। दोनों आरोपी फरार हैं पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

विज्ञापन
Two accused rape with ludhiana girl promissing sending abroad
दुष्कर्म मामले में महिला गवाह को बदमाशों ने मारी गोली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महिला दोस्त को विदेश भेजने के नाम पर एक व्यक्ति ने जीजा के साथ मिलकर दुष्कर्म जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दे डाला। इतना ही नहीं, आरोपियों ने युवती को झांसा दिया कि उसका इंग्लैंड का वीजा आ गया है और वह उसे सीधे एयरपोर्ट पर ही मिलेगा। इसके लिए आरोपियों ने पांच लाख रुपये लिए और दिल्ली एयरपोर्ट जाते समय अंबाला में अपने पिता को पकड़ा दिए। इसके बाद आरोपी दिल्ली एयरपोर्ट पीड़िता को छोड़ कर फरार हो गए।

विज्ञापन


ड़िता वापस लुधियाना लौटी तो परिवार को इसकी जानकारी दी। परिवार ने थाना डेहलों पुलिस को इसकी शिकायत दी। जांच के बाद आरोप सही पाए गए, जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में मजारा साहनेवाल निवासी जतिंदर सिंह और उसके जीजा मक्खन के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। उधर, पुलिस ने पीड़िता की मेडिकल जांच कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पीड़िता द्वारा पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक आरोपी जतिंदर सिंह के साथ उसकी दोस्ती थी। वह विदेश जाना चाहती थी तो आरोपी ने उसे विदेश भेजने का झांसा दिया। आरोपी ने उसे कहा कि उसका इंग्लैंड का वीजा आ चुका है। एक मई को आरोपी उसे अपने घर ले गया। फिर टिब्बा नहर पुल के पास एक होटल में ले गया। जहां आरोपी जतिंदर सिंह और उसके जीजा मक्खन ने उसके साथ दुष्कर्म जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों ने बाद में उसे धमकियां दी। उसके बाद आरोपी उसे एयरपोर्ट ले जाने के लिए निकले। रास्ते में अंबाला पहुंचे तो आरोपी जतिंदर के पिता ने उससे पांच लाख रुपये ले लिए। इसके बाद आरोपी एयरपोर्ट लेकर पहुंचे और वहां छोड़कर फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed