फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Troubled businessman hanged himself

लुधियाना : परेशान व्यापारी ने फंदा लगाकर दी जान, सुसाइड नोट में पांच के नाम, बताए जा रहे आप वर्कर

Fri, 01 Apr 2022 01:00 AM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Troubled businessman hanged himself
लुधियाना। एक व्यापारी ने फंदा लगाकर जान दे दी। मरने से पहले उसने सुसाइड नोट में आरोपियों के नाम लिखे हैं, जो आप के वर्कर बताए जा रहे हैं। घटना का पता उस समय चला जब परिवार वाले वीरवार की सुबह उसे बुलाने के लिए गए तो अंदर शव लटकता मिला। सूचना मिलते ही थाना डिवीजन छह की पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

मृतक की पहचान जसविंदर सिंह धामी (68) के रूप में हुई है। पुलिस ने जांच की तो एक सुसाइड नोट मिला। उसमें उसने लिखा कि आरोपी उसके किराएदार हैं और उसे लगातार परेशान कर रहे थे। इस कारण वह आत्महत्या कर रहा है। पुलिस ने इस मामले में पक्खोवाल रोड स्थित कनाल एवेन्यू निवासी गुरमिंदर सिंह की शिकायत पर हरप्रीत सिंह, परमवीर सिंह, गुरमीत सिंह, राकेश और अर्मी बवेजा के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना डिवीजन छह के एसएचओ इंस्पेक्टर रोहित शर्मा ने बताया कि जसविंदर सिंह धामी का दुकान के पास ही घर है। उसने आरोपियों को दुकानें किराए पर दे रखी थी। जसविंदर सिंह का आरोपियों के साथ विवाद चल रहा था। आरोपी लगातार उसे परेशान कर रहे थे और उसे धमकियां दे रहे थे। आरोपियों ने कुछ दिन पहले उससे जबरदस्ती एक फार्म पर साइन करवा लिए। परेशान होकर जसविंदर सिंह ने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही लोक इंसाफ पार्टी के प्रमुख और पूर्व विधायक सिमरजीत सिंह बैंस वहां पहुंच गए। उन्होंने कहा कि आप के वर्कर सत्ता के नशे में आकर ऐसी हरकतों पर उतर आए हैं। उन्होंने कहा कि जब तक आरोपी गिरफ्तार नहीं होंगे तब तक अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा। पुलिस को भी इस बारे में बोल दिया गया है। इंस्पेक्टर रोहित ने बताया कि आरोपी अभी फरार हैं उनकी तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed