{"_id":"6380c138e7c1fb287642e4d3","slug":"traffic-block-on-ambala-ludhiana-rail-route-three-passenger-trains-canceled-six-route-changed","type":"story","status":"publish","title_hn":"Railway News: अंबाला-लुधियाना रेल मार्ग पर रहेगा ट्रैफिक ब्लॉक, तीन यात्री ट्रेन रद्द, छह का रूट बदला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Railway News: अंबाला-लुधियाना रेल मार्ग पर रहेगा ट्रैफिक ब्लॉक, तीन यात्री ट्रेन रद्द, छह का रूट बदला
Fri, 25 Nov 2022 06:50 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Fri, 25 Nov 2022 06:50 PM IST
सार
ट्रेनें चंडीगढ़ से साहनेवाल के रास्ते गंतव्य की तरफ रवाना होंगी। कुछ ट्रेनों को रास्ते में रोकने की तैयारी है। 26 नवंबर को किसी भी ट्रेन की टिकट खरीदने और यात्रा शुरू करने से पहले परिवर्तित मार्ग और ठहराव की जानकारी अवश्य प्राप्त करें।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अंबाला-लुधियाना रेल मार्ग पर शंभू और राजपुरा के बीच सर्विस गार्डर लगाने का कार्य करने के लिए 26 नवंबर को ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा। इस दौरान 3 यात्री ट्रेनें रद्द रहेंगी और 6 यात्री ट्रेनों को मार्ग परिवर्तन करके चलाया जाएगा। कुछ ट्रेनों को रास्ते में रोककर चलाने की योजना है।
विज्ञापन
इन ट्रेनों में अंबाला-नंगल डैम स्पेशल 04577, अंबाला-बठिंडा स्पेशल 04547 और नंगल डैम-अंबाला स्पेशल 04524 पूरी तरह से रद्द रहेंगी। वहीं न्यू जलपाइगुड़ी-अमृतसर स्पेशल 04653, सरयूयमुना एक्सप्रेस 14649, हमसफर एक्सप्रेस 12751, पठानकोट-दिल्ली एक्सप्रेस 22430, जलियांवाला बाग एक्सप्रेस 12379 और जनसेवा एक्सप्रेस 14617 को चंडीगढ़ से साहनेवाल के रास्ते आगे भेजा जाएगा।
विज्ञापन
इससे ट्रेनों में सवार यात्रियों को परेशानी हो सकती है। ऐसे में 26 नवंबर को किसी भी ट्रेन की टिकट खरीदने और यात्रा शुरू करने से पहले परिवर्तित मार्ग और ठहराव की जानकारी अवश्य प्राप्त करें।
विज्ञापन