{"_id":"664d7a0b70cfac17a50e8bbf","slug":"tourist-bus-collided-with-trolly-in-samrala-2024-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana: सड़क किनारे खड़े ट्राले से टकराई टूरिस्ट बस, दो महिलाओं की मौत, इस कारण हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ludhiana: सड़क किनारे खड़े ट्राले से टकराई टूरिस्ट बस, दो महिलाओं की मौत, इस कारण हुआ हादसा
Wed, 22 May 2024 10:23 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Wed, 22 May 2024 10:23 AM IST
सार
आठ मई को इंदौर से ऋषभ टूरिस्ट बस में करीब 60 यात्री धार्मिक यात्रा के लिए निकले थे। रात 12 बजे हरिद्वार से अमृतसर श्री दरबार साहिब माथा टेकने जा रहे थे। जब बस समराला के पास पहुंची तो ड्राइवर की आंख लग गई और बस सड़क के किनारे खड़े ट्राले से टकरा गई।
विज्ञापन
लुधियाना में हादसा
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
समराला में बुधवार सुबह साढ़े पांच बजे नजदीक गांव रोहले के पास एक टूरिस्ट बस सड़क के किनारे खड़े ट्राला से पीछे से टकरा गई। हादसे में दो महिलाओं की मौके पर मौत हो गई और करीब 25 यात्री घायल हो गए। मृतकों की पहचान मीना बाई (49) गांव खजराना जिला इंदौर और सरोज बाला 56 वर्षीय निवासी गांव खजराना जिला इंदौर के तौर पर हुई है।
घायलों को समराला सिविल अस्पताल में भरती करवाया गया है। हादसे के बाद ट्राला चालक मौके से फरार हो गया। घायल यात्री हेमंत पाटीदा ने बताया कि आठ मई को इंदौर से ऋषभ टूरिस्ट बस में करीब 60 यात्री धार्मिक यात्रा के लिए निकले थे। रात 12 बजे हरिद्वार से अमृतसर श्री दरबार साहिब माथा टेकने जा रहे थे। जब बस समराला के पास पहुंची तो ड्राइवर की आंख लग गई और बस सड़क के किनारे खड़े ट्राले से टकरा गई। उन्होंने बताया कि वे पहले 10 से 15 दिन पहाड़ों में केदारनाथ, चार धाम, हरिद्वार यात्रा कर आगे बढ़े थे। अमृतसर के बाद वैष्णो देवी ,राजस्थान, बालाजी जाना था लेकिन यात्रा पूरी होने से पहले ही यह घटना घट गई।
समराला पुलिस के डीएसपी त्रिलोचन सिंह ने बताया कि बस इंदौर से धार्मिक यात्रा के लिए निकली थी और समराला के पास दर्दनाक हादसा हो गया। डीएसपी ने बताया कि ट्राला सड़क के किनारे खराब होने के कारण खड़ा था।
विज्ञापन
टक्कर इतनी भयानक थी कि बस की कंडक्टर साइड के परखच्चे उड़ गए। लोगों की आवाज सुनकर आसपास के गांव के लोग इकट्ठे हो गए और घायलों को ड्राइवर साइड से बाहर निकाला।
घायल यात्री राम पाटीदा ने बताया कि बस में जितने यात्री सवार थे सब किसान परिवार से संबंधित हैं और भगवान के दर्शनों के लिए घर से निकले थे।