फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Torture done in Libya, also tried to cut finger

लुधियाना: लीबिया में किया टार्चर, अंगुली काटने की भी कोशिश

Sun, 12 Feb 2023 10:54 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Updated Sun, 12 Feb 2023 10:54 PM IST
विज्ञापन
Torture done in Libya, also tried to cut finger
लीबिया से लौटे लखविंदर ने बयां की दास्तां
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रोपड़।लीबिया में फंसे 12 भारतीय युवकों में से चार सही सलामत भारत वापस आ गए हैं। भारत पहुंचने पर जिला भाजपा अध्यक्ष न राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष इकबाल सिंह लालपुरा के बेटे अजयवीर सिंह लालपुरा ने स्वागत किया। वहां से लौटे लखविंदर सिंह ने बताया कि सभी को बहुत प्रताड़ित किया गया तथा उसकी एक अंगुली काटने की कोशिश की गई।
गौरलतब है कि 12 भारतीय युवा दुबई में गए थे तथा वहां से उन्हें काम करने के लिए लीबिया ले जाया गया ।वहां उन्हें बंधक बना लिया गया। इनमें से 11 युवक पंजाब के हैं।लीबिया में फंसे इन युवकों ने जब वीडियो वायरल कर अपने हालात बताए तो पंजाब सरकार तथा केंद्र सरकार ने इन्हें वापस लाने के दावे करने शुरू कर दिए। अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन इकबाल सिंह लालपुरा के प्रयासों से बिहार वासी एक युवा समेत लखविंदर सिंह वासी गांव लंग मजारी श्री आनंदपुर साहिब,गुरप्रीत सिंह वासी गांव नूरपुर राजपूतां जिला कपूरथला तथा जोगिंदर सिंह वासी कारोटाना जिला मोगा की घर वापसी संभव हो सकी है।
विज्ञापन

लीबिया से वापस आए लखविंदर सिंह ने बताया कि उन्हें पहले एजेंट ने लाखों रुपये लेकर दुबई भेजा तथा वहां से ज्यादा वेतन का लालच देकर लीबिया भेज दिया गया पर वहां पहुंचे पर उन्हें बंधक बना लिया गया ।उनके साथ मारपीट की गई, बीमार साथियों को दवाई तक नहीं दी गई। गुरप्रीत सिंह ने बताया कि उन्हें टार्चर किया गया तथा उनकी एक उंगली भी काट दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed