फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Throwing oil on the employees and trying to burn, one injured

लुधियाना में खौफनाक वारदात, पौधा लगा रहे बागवानी कर्मचारियों पर तेल डाल आग लगाई, एक घायल

Thu, 27 Aug 2020 04:51 PM IST
पंजाब ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब) Published by: पंजाब ब्‍यूरो Updated Thu, 27 Aug 2020 04:51 PM IST
विज्ञापन
Throwing oil on the employees and trying to burn, one injured
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

गांव माजरा में बुधवार को पौधे लगाने गए बागवानी विभाग के कर्मचारी पर परिवार ने हमला कर दिया। परिवार के लोगों ने मिट्टी का तेल डाल सभी को जलाने की कोशिश की। इस हादसे में बागवानी विभाग के एक मुलाजिम का हाथ जल गया। उसे उपचार के लिए भर्ती कराया गया। थाना लाडोवाल पुलिस ने मामले की शिकायत मिलने पर एक ही परिवार की तीन महिलाओं सहित पांच लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 307 के तहत मामला दर्ज किया है। सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।

विज्ञापन


बागवानी विभाग को डॉयरेक्टर दिनेश कुमार ने पुलिस को शिकायत में बताया कि पीएलडीआरसी विभाग की तरफ से 76 एकड़ जमीन बागवानी विभाग को मंजूर हुई है। सात अगस्त को उनके विभाग ने इस जमीन का कब्जा लिया था। 26 अगस्त को वह अपने कर्मचारियों को साथ लेकर जमीन में पौधे लगाने गए थे। इस दौरान वहां पर आरोपी शमशेर सिंह, लखविंदर सिंह, दर्शना, सोनिया व सर्वजीत कौर वह पहुंच गए। आरोपियों ने उन्हें पौधे लगाने से मना किया लेकिन मुलाजिमों ने अपना काम जारी रखा। तैश में आकर आरोपियों ने मुलाजिमों पर मिट्टी का तेल फेंक आग लगा दी। इस हादसे में उनके एक मुलाजिम राकेश कुमार का हाथ जल गया। अन्य मुलाजिमों को चोटें भी आईं हैं।
विज्ञापन

देखें वीडियो: हमारे चैनल को सब्सक्राइब भी करें-

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed