फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Three young men killed in accident on Ludhiana-Bathinda highway

Punjab Accident: लुधियाना-बठिंडा हाइवे पर हादसा, तीन युवकों की मौत, एक ही गांव के थे तीनों

Sun, 07 Dec 2025 11:24 AM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 07 Dec 2025 11:24 AM IST
सार

लुधियाना-बठिंडा हाइवे पर हुए सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। तीनों युवक बरनाला के रहने वाले थे। तीनों एक बाइक पर सवार थे और उनकी बाइक की ट्रैक्टर ट्राली से टक्कर हो गई। 

विज्ञापन
Three young men killed in accident on Ludhiana-Bathinda highway
हादसे में तीन युवकों की मौत। - फोटो : संवाद

विस्तार

लुधियाना के हलवारा में लुधियाना-बठिंडा हाइवे से बोपाराय लिंक सड़क पर बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। शनिवार शाम बाइक और ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर में बाइक पर सवार तीन युवकों की मौत से कोहराम मच गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि परविंदर सिंह (21), मलकीत सिंह और आकाशदीप निवासी गांव गेहल जिला बरनाला की मौत हो गई।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि अंधेरा और कोहरे के कारण बाइक सवार युवकों को आगे जा रहे ट्रैक्टर ट्राली नजर नहीं आई और बाइक ट्राली से जा टकराई। गंभीर रूप से घायल आकाशदीप सिंह और अमृतपाल सिंह दोनों को पहले सरकारी एम्बुलेंस में सिवल अस्पताल सुधार ले जाया गया जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए लुधियाना भेज दिया गया। रविवार सुबह दोनों ने दम तोड़ दिया। परविंदर सिंह से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान के बाद सुधार पुलिस ने बरनाला पुलिस को सूचित कर दिया। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार लुधियाना-बठिंडा राज मार्ग से करीब 200 मीटर दूर बोपाराय कलां लिंक सड़क पर बाइक सवार ने ट्रैक्टर ट्राली के पिछले हिस्से पर जबरदस्त टक्कर मार दी। परविंदर सिंह का शव सड़क किनारे खेतों में पड़ा था और उसके दोनों साथी दर्द से कराह रहे थे। दोनों की अस्पताल में आज मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना सुधार के प्रभारी गुरदीप सिंह ने बताया कि खंडूर के ट्रैक्टर चालक सतनाम सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जांच एएसआई गुरनाम सिंह कर रहे हैं। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल लुधियाना में रखवाया गया है। उधर तीन जवान मौत से बरनाला के गांव गेहल में मातम पसरा है। 20 से 21 वर्ष के तीन नौजवान लड़कों के सड़क दुर्घटना में मौत ने परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed