फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Three women arrested for snatching gold chains

सोने की चेन झपटतीं तीन महिलाएं गिरफ्तार

Mon, 19 Jul 2021 05:21 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 05:21 PM IST
विज्ञापन
Three women arrested for snatching gold chains
लुधियाना। पटियाला से लुधियाना पहुंचीं महिलाओं ने श्री आलमगीर साहिब से दर्शन कर लौट रहीं रिटायर्ड सब-इंस्पेक्टर की पत्नी के गले से सोने की चेन झपट ली। महिला ने शोर मचाया तो लोगों की मदद से तीनों महिलाओं को काबू कर सोने की चेन बरामद कर ली है। इस गिरोह की तीनों महिलाओं की पहचान पटियाला के गांव सैन निवासी सुरजीत कौर, पाटियाला के गांव छींटावाला निवासी लछमी कौर एवं पटियाला के गांव भनेरी निवासी करमजीत कौर के रूप में हुई है। थाना डेहलों की पुलिस ने अब्दुल्लापुर बस्ती निवासी स्वर्ण सिंह की शिकायत पर तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है। जांच अधिकारी सुरिंदरपाल ने बताया कि शिकायतकर्ता स्वर्ण सिंह पंजाब पुलिस से रिटायर्ड सब-इंस्पेक्टर है। वह 18 जुलाई को अपनी पत्नी गुरमीत कौर एवं पोते के साथ गुरुद्वारा मंजी साहिब आलमगीर गए थे। जब वह वापिस आ रहे थे तब आरोपी महिलाऐं गलत दिशा से जा रही थी। उनमें से एक औरत ने शिकायतकर्ता की पत्नी को धक्का मारा और गले में से सोने की चेन खींचकर भागने लगी। जब शिकायतकर्ता की पत्नी ने शोर मचाया तब लोगों की मदद से आरोपी महिलाओं को काबू कर सोने की चेन बरामद कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद अदालत में पेश कर रिमांड हासिल कर और पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed