फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Three vicious arrested for selling stolen bikes

लुधियाना : चोरी की बाइक बेचने जा रहे तीन शातिर गिरफ्तार, अदालत ने दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

Wed, 14 Jul 2021 11:27 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Three vicious arrested for selling stolen bikes
लुधियाना। चोरी की बाइक बेचने की फिराक में घूमने वाले तीन शातिरों को थाना शिमलापुरी की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। नाकाबंदी के दौरान पकड़े गए आरोपियों की पहचान न्यू अमन नगर निवासी रोहित कुमार, डाबा कॉलोनी निवासी मंदीप सिंह और गुरप्रताप नगर निवासी अजय शुक्ला के तौर पर हुई है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया। जहां से उन्हें दो दिन के रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन

एएसआई जरनैल सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग चोरी के वाहन बेचने की फिराक में हैं। पुलिस ने नाका लगाकर वाहनों की जांच शुरू कर दी। इस दौरान उक्त आरोपियों से बाइक के कागजात मांगे तो वह कुछ नहीं दिखा सके। सख्ती से पूछताछ करने पर उन्होंने बाइक चुराने की बात कुबूल कर ली।
विज्ञापन

चोरी के मोबाइल बेचने निकला गिरफ्तार
चोरी के मोबाइल बेचने के लिए जा रहे आरोपी को थाना सराभा नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी सूरज पाल निवासी सलेम टाबरी से 2 मोबाइल बरामद हुए हैं। बुधवार को उसे अदालत में पेश किया गया। जहां से एक दिन का रिमांड हासिल किया गया है। जांच अधिकारी ने बताया कि बाड़ेवाल नहर पुल के पास नाकाबंदी कर आरोपी को दबोचा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed