{"_id":"64ca464b28fac89abc0e9e2b","slug":"three-robbers-arrested-for-robbing-pedestrians-on-the-strength-of-weapons-ludhiana-news-c-74-1-spkl1022-922-2023-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana News: हथियारों के बल पर राहगीरों को लूटने वाले तीन लुटेरे गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ludhiana News: हथियारों के बल पर राहगीरों को लूटने वाले तीन लुटेरे गिरफ्तार
Wed, 02 Aug 2023 05:34 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
Updated Wed, 02 Aug 2023 05:34 PM IST
विज्ञापन
लूट का सामान खरीदने वाला और एक भगोड़ा भी पकड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
हलवारा। थाना जोधां चौकी छपार पुलिस ने तेजधार हथियारों के बल पर राहगीरों को लूटने वाले तीन लुटेरों को गिरफ्तार किया है। वहीं, लूटे गए महंगे मोबाइलों को सस्ते दामों पर खरीदने वाले को भी पकड़ा गया है।
डीएसपी दाखा जसबिंदर सिंह खैहरा ने बताया कि आरोपियों ने एक अगस्त को रणजीत सिंह को लूटा था। शिकायतकर्ता की निशानदेही पर लवप्रीत सिंह उर्फ लब्बा, दिलप्रीत सिंह उर्फ पीता दोनों वासी किला रायपुर, गुरविंदर सिंह उर्फ गौरव वासी जडतौली और अमरजीत सिंह वासी गुरुनानक पुरा लुधियाना को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल एवं एक तलवार भी बरामद की है। आरोपियों से नकदी मोबाइल फोन और दस्तावेज भी बरामद हुए हैं।
डीएसपी खैहरा ने बताया कि पुलिस ने जब आरोपियों से सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि उन्होंने चोरी किया गया एक मंहगा मोबाइल लुधियाना के रहने वाले अमरजीत सिंह को बेचा है। अमरजीत सिंह उस मोबाइल के बकाया रुपये देने उनके पास आने वाला है। पुलिस ने अमरजीत सिंह को भी ट्रैप लगाकर मोबाइल समेत गिरफ्तार कर लिया है। डीएसपी खैहरा ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों ने लूटपाट की घटनाओं को कबूल लिया है।
विज्ञापन
आरोपियों ने 22 फरवरी को थाना जोधा के गांव घुगराणा के सरकारी स्कूल में फ्रिज, 10 बैटरी, कूकर, राशन और अन्य बर्तन चोरी करने की बात भी मानी है। पुलिस ने लवप्रीत सिंह उर्फ लब्बा और दिलप्रीत सिंह उर्फ पीता एवं गुरविंदर सिंह उर्फ गौरव को पहले दर्ज चोरी के मुकदमे में भी नामजद कर उनकी गिरफ्तारी डाल दी है।
वहीं, जोधां पुलिस ने बूटा सिंह और परगट सिंह वासी चमिंडा को स्विफ्ट कार और भारी मात्रा में सफेद नशीले पाउडर समेत गिरफ्तार किया है। वहीं, नशा तस्करी के मामले में 7 साल से अदालत के भगोड़े जगसीर सिंह उर्फ रवि वासी गांव चड़िक्क जिला मोगा को भी गिरफ्तार किया गया है।