{"_id":"629a3bf990bbe7796b2ec73c","slug":"three-people-including-constable-and-a-woman-died-under-suspicious-circumstances-bathinda-news-pkl452555058","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांस्टेबल व एक महिला समेत तीन लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांस्टेबल व एक महिला समेत तीन लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
विज्ञापन
बठिंडा। बीते 24 घंटे के दौरान जिले के अलग-अलग स्थानों पर पंजाब पुलिस के एक कांस्टेबल समेत तीन लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है। शुक्रवार को गांव गोबिंदपुरा से गांव भुच्चो कलां को जाती एक सड़क पर बिना नंबर प्लेट वाली एक स्विफ्ट कार में एक युवक का शव पड़ा था। सहारा जन सेवा की की हेल्प लाइन टीम के सदस्य राजिंदर कुमार और थाना कैंट के एसएचओ पारस सिंह चहल पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। युवक का शव कार में कंडक्टर वाली सीट पर संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा था, उसके मुंह से झाग निकल रहा था।
बठिंडा के गांव सिवियां में शुक्रवार को एक 35 वर्षीय महिला कुलविंदर कौर पत्नी तरसेम सिंह निवासी गांव सिवियां की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। थाना थर्मल के एसएचओ सुखबीर कौर ने बताया कि वीरवार देर शाम को मृतक कुलविंदर कौर के भाई का फोन आया था कि उसकी बहन की मौत हो गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का पता चला पाएगा।
तीसरे मामले में शुक्रवार तड़के करीब चार बजे स्थानीय धोबियाना बस्ती गली नंबर 4 में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव बरामद हुआ।