फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   casualties in a train accident in Ludhiana

लुधियाना में बड़ा हादसा, शताब्दी एक्सप्रेस की चपेट में आने से तीन की मौत, तीन घायल

Sun, 01 Mar 2020 12:19 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना ( पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना ( पंजाब) Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sun, 01 Mar 2020 12:19 AM IST
विज्ञापन
casualties in a train accident in Ludhiana
- फोटो : अमर उजाला

ग्यासपुरा इलाके में बंद रेलवे फाटकों के नीचे से गुजरने की जल्दबाजी में महिला सहित छह लोग नई दिल्ली-अमृतसर शताब्दी एक्सप्रेस की चपेट में आ गए। हादसे में महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। तीन लोग बुरी तरह से घायल हो गए। इनमें से एक युवक की हालत गंभीर है।

विज्ञापन


पुलिस प्रशासन का कहना है कि महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई, जबकि प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तीन लोगों की मौत हुई है। हादसे के बाद एक बार ट्रेन को वहां रोका गया। सूचना मिलने के बाद कई थानों की पुलिस, जीआरपी की टीम और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


ट्रेन को चारों तरफ से घेर लिया गया ताकि कोई शरारती तत्व ट्रेन को नुकसान न पहुंचा सके। मृतकों की पहचान लोहारा निवासी रतन लाल गर्ग, गुरप्रीत कौर के तौर पर हुई है। वहीं तीसरे की पहचान नहीं हो पाई है। घायलों की पहचान सन्नी, गोविंदा और गगन के रुप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




जानकारी के अनुसार देर शाम करीब सवा आठ बजे दिल्ली अमृतसर शताब्दी गुजरने के दौरान फाटक मैन ने फाटक बंद कर दिया। इसके बावजूद कई लोग फाटकों के नीचे से अपने वाहन लेकर गुजरने लगे। इसी दौरान तेजी से आती ट्रेन करीब छह लोगों को घसीटते हुए ले गई। मौके पर चीख पुकार मच गई।

चालक ने तुरंत ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोका लेकिन तब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी थी। आसपास के लोगों ने गिरे लोगों को साइड किया। घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया जहां डाक्टरों ने गुरप्रीत कौर और रतन लाल को मृत घोषित कर दिया, जबकि तीसरे युवक की मौत इलाज के दौरान हो गई। हादसे में घायल गोविंदा, सन्नी और गगन गंभीर हैं।

तेज रफ्तार शताब्दी को देख बाइक सवार गोविंदा बेहोश हो गया और ट्रेन से टकराने के पहले ही साइड पर गिर गया। लोगों ने उसे पास के निजी अस्पताल में पहुंचाया।

शनिवार देर रात को हुए हादसे ने अमृतसर रेल हादसे की याद ताजा कर दी। हादसे के बाद ट्रेन जैसे ही वहां रुकी तो सूचना मिलने के कुछ समय बाद ही बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और साथ ही पूरी ट्रेन को घेर लिया।

जीआरपी के थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर बलवीर सिंह ने बताया कि महिला सहित दो लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि तीसरे का अभी पता नहीं है। इस हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। सूचना मिलते ही डीसी प्रदीप अग्रवाल और पुलिस कमिश्नर राकेश अग्रवाल भी घटनास्थल पर पहुंच गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed