{"_id":"66dc85f6afd2a3840a0f793a","slug":"three-arrested-for-robbing-a-pedestrian-of-mobile-and-activa-ludhiana-news-c-74-1-spkl1022-106404-2024-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana News: राहगीर को घेर मोबाइल और एक्टिवा लूटने वाले तीन काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ludhiana News: राहगीर को घेर मोबाइल और एक्टिवा लूटने वाले तीन काबू
Sat, 07 Sep 2024 10:27 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
Updated Sat, 07 Sep 2024 10:27 PM IST
विज्ञापन
विभिन्न कंपनियों के छह मोबाइल, एक्टिवा और कार बरामद
आरोपी दो दिन के पुलिस रिमांड पर, पूछताछ में जुटी सराभा नगर पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। कार पर जाली नंबर लगा सुनसान इलाकों में राहगीर को घेरकर मोबाइल फोन और एक्टिवा लूटने वाले तीन आरोपियों को थाना सराभा नगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को मामले की जांच के दौरान गिरफ्तार कर उनके कब्जे से विभिन्न कंपनियों के छह मोबाइल के साथ-साथ एक कार और एक्टिवा बरामद की है।
इस मामले में थाना सराभा नगर पुलिस ने बाड़ेवाल रोड स्थित ग्रीन एवेन्यू निवासी निखिल सियाल की शिकायत पर हैबोवाल कलां स्थित न्यू विजय नगर निवासी वरुण, न्यू दीप नगर निवासी हरमीत सिंह और केहर सिंह नगर निवासी मदन कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है।
निखिल सियाल द्वारा पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक वह अपनी एक्टिवा पर किसी काम से जा रहा था। रास्ते में बारिश हो गई तो वह कैरी होम डिपार्टमेंट स्टोर के पास पुल के नीचे रुक गया। इसी दौरान आरोपी वहां पहुंच गए। उन्होंने निखिल को घेर लिया और हथियार दिखाकर उससे मोबाइल और एक्टिवा लूट ली और फरार हो गए। निखिल ने इसकी शिकायत पुलिस के पास की। थाना सराभा नगर की पुलिस ने जांच के दौरान आरोपियों का पता लगाया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपियों ने कार पर जाली नंबर लगा रखा है और आरोपी उसी पर राहगीरों से लूटपाट करते हैं। वह इलाके में कई वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर उनके रिकाॅर्ड का पता लगाने में जुटी है।