फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Three arrested for recording new movies in theaters and uploading them on the internet

लुधियाना : सिनेमाघरों में नई फिल्मों की रिकॉर्डिंग कर इंटरनेट पर लोड करने के आरोप में तीन गिरफ्तार

Mon, 12 Dec 2022 07:30 AM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Mon, 12 Dec 2022 07:30 AM IST
विज्ञापन
Three arrested for recording new movies in theaters and uploading them on the internet
लुधियाना। थाना डिवीजन नंबर आठ की पुलिस ने मोहाली निवासी अमृतपाल सिंह की शिकायत पर हरियाणा के भिवानी निवासी भावुक शर्मा, शिमलापुरी निवासी मुनीश कुमार व गगनदीप सिंह पर केस दर्ज कर गिरफ्तार किया है। पुलिस को मिली शिकायत के मुताबिक अमृतपाल सिंह प्राइम एशिया टीवी प्रोडक्शन में आपरेशन मैनेजर है। इसी प्रोडक्शन की तरफ से स्नोमैन पंजाबी फिल्म प्रोड्यूस की गई है।
विज्ञापन

यह फिल्म दो दिसंबर 2022 वर्ल्ड वाइज रीलिज की गई। शिकायतकर्ता ने बताया कि इस बीच एक साथी वामदेव शर्मा अपने मोबाइल पर स्नोमैन फिल्म देख रहा था। यह देख कर वह हैरान रह गया। उसने जब उससे पूछा तो उसने बताया कि फिल्म इंटरनेट की कई साइट पर चल रही है। उसने यह एक साइट से फिल्म अपलोड की है। जब इस संबंध में जांच की तो पता चला कि आरोपी सिनेमाघरों में नई फिल्म को अपने मोबाइल पर रिकार्डिंग कर पाइरेसी कर उसे विभिन्न इंटरनेट साइटों पर लोड कर देेते थे और पैसा कमा रहे हैं। इस संबंध में पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन

जब पुलिस ने उसकी जांच शुरू की तो लुधियाना के पवेलियन मॉल से आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। वह मॉल के सिनेमाघर में हिंदी फिल्म मार्श व सलाम फिल्म को अपने मोबाइल पर रिकार्ड कर रहे थे। पूछताछ की जा रही है कि अब तक वे कितनी फिल्मों को इस तरह की रिकार्डिंग कर साइट पर लोड कर चुके हैं। कितना पैसा कमा चुके हैं, कितने लोग शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक पूछताछ जारी है जल्द ही इनसे अहम जानकारी मिलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed