{"_id":"60bf992b8ebc3ed22f22f09d","slug":"thieves-are-arrested-ludhiana-news-pkl4160172163","type":"story","status":"publish","title_hn":"बना रहे थे लूट की योजना, पांच आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बना रहे थे लूट की योजना, पांच आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लुधियाना। तेजधार हथियार के बल पर राहगीरों से लूटपाट करने वाले पांच आरोपियों को थाना बस्ती जोधेवाल की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को उस समय गिरफ्तार किया, जब सभी आरोपी बहादुर के रोड स्थित मनमोहन कालोनी इलाके में खाली प्लाट के अंदर बैठ लूट की योजना बना रहे थे।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तेजधार हथियार बरामद किए है। इस मामले में थाना बस्ती जोधेवाल पुलिस ने नूरवाला रोड स्थित दीप विहार निवासी गगनदीप सिंह, उमा शंकर पांडे, उत्तरप्रदेश के जिला हरदोई निवासी दीन दियाल, गांव ख्वाजके निवासी हरप्रीत सिंह और किला मोहल्ला प्रिंस के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया। जहां से उन्हें एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है।
पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी हथियारों के बल पर राहगीरों से लूटपाट करते है। इस समय आरोपी खाली प्लाट में बैठकर लूट की योजना बनाने में जुटे है। पुलिस ने आरोपियों की घेराबंदी कर ली। आरोपियों ने फरार होने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने आरोपियों को काबू कर लिया। पुलिस को पूछताछ में पता चला कि आरोपी पहले भी कई लूटपाट की वारदातों को अंजाम दे चुके है। आरोपी अब भी लूट की योजना बनाने में जुटे थे।