फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   There was a plan to rob the thread factory, five arrested

धागा फैक्टरी को लूटने की थी प्लानिंग, पांच गिरफ्तार

Sat, 03 Jul 2021 11:00 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
There was a plan to rob the thread factory, five arrested
चोरी के वाहनों पर सवार होकर धागा फैक्टरी को लूटने की योजना बनाने वाले पांच आरोपियों को थाना लाडोवाल की पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जबकि सात आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों को गांव सलेमपुर चौक के पास गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने चार चोरी की गाड़ियां, एक बाइक और तेजधार हथियार बरामद किया है। जिन पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, उनकी पहचान गिरोह के सरगना काकोवाल रोड निवासी तरुण कुमार उर्फ लक्की, मोगा के कच्चा मलक रोड निवासी मनिंदर सिंह उर्फ मिस्सू, मोगा के गांव कबरवाला निवासी विशाल उर्फ माली, मोहल्ला मुकंदपुर लोपो अगवाड़ निवासी बलविंदर सिंह बिंदा और बोदड़ रोड बाजीगर बस्ती समराला निवासी तरसेम सिंह सम्मी उर्फ मिस्सू के रूप में हुई है। डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस सिमरतपाल सिंह ढींढसा ने बताया कि लाडोवाल पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान गुप्त सूचना के आधार पर इन्हें पकड़ा गया।
विज्ञापन

चोरी की गाड़ियों पर देते थे वारदात को अंजाम
डीसीपी ने बताया कि आरोपियों से जो वाहन बरामद किए गए हैं, वह चोरी के हैं और चोरी के वाहनों पर ही वारदात को अंजाम देने निकलते थे। आरोपी दोपहिया वाहन पर फैक्ट्रियों की रैकी करते थे और रैकी के बाद देर रात को वारदात के लिए निकलते थे। आरोपी उस फैक्टरी में वारदात करते थे जहां सिर्फ गार्ड होता था, ताकि अकेले को बंधक बनाना भी आसान होता था। आरोपियों के पास से पुलिस ने दो होंडा सिटी, दो बोलेरो और एक बाइक बरामद की है। एक मुल्ला नामक युवक भी नामजद किया है, जो पकड़े गए आरोपियों से चोरी का सामान खरीदता था।
विज्ञापन

जमानत पर आकर बनाया गिरोह
गैंग का सरगना तरुण कुमार उर्फ लक्की नवंबर 2020 में जमानत पर बाहर आया था। उसने गैंग खड़ा कर लूटपाट शुरू की। इसके खिलाफ और गिरफ्तार लोगों के खिलाफ पहले भी लूटपाट के मामले दर्ज हैं। आरोपी जिस फैक्टरी में लूटपाट करते थे, वहां से सामान बोलेरो में रखकर ले जाते थे। चोरी के बाद सामान तत्काल बेचने के बजाय मेहरबान थाना इलाके में गांव कक्का धौला ले जाते थे। उस गांव में उन्होंने गोदाम किराए पर ले रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनकी है तलाश
पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ के आधार पर जगरांव निवासी गग्गी, दाना मंडी जगरांव निवासी लैंबर, जगरांव मेन बाजार निवासी कालू कवालती, दाना मंडी जगरांव निवासी गोरा, जस्सियां भट्टिया निवासी गोरा, विक्की उर्फ काली और लाली उर्फ काकूवाल को भी नामजद किया है। जिनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed