{"_id":"62b495c797f15a7ab7390b5a","slug":"the-reason-for-the-development-work-being-jammed-ludhiana-news-pkl454535227","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास कार्य बन रहे जाम का कारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास कार्य बन रहे जाम का कारण
विज्ञापन
लुधियाना। महानगर की सड़कों को जाम से निजात दिलाने के लिए किए जा रहे काम ही परेशानी का सबब बने हुए हैं। जैसे-जैसे महानगर की सड़के चौड़ी और एलीवेटिड पुल बनाने का काम जोरों पर चल रहा है, वैसे ही ट्रैफिक भी दिन ब दिन बढ़ता जा रहा है।
अगर महानगर की सड़कों पर सुबह और शाम को निकलें तो यहां दिल्ली से भी ज्यादा खराब हालात हैं। यातायात पुलिस की तरफ से लाख कोशिश करने के बावजूद कोई फायदा नहीं मिल रहा है। महानगर के कई ऐसे प्वाइंट हैं जहां सुबह और शाम को जाम लगता ही है।
अगर बात की जाए शहर के सबसे पॉश फिरोजपुर रोड की तो वहां नए बन रहे एलीवेटिड पुल के कारण जाम लगता है। एलीवेटिड पुल के निर्माण कार्य से सर्विस लाइन को भी सड़क में तबदील कर दिया गया है। भारत नगर चौक पर तो हालात ऐसे हैं कि अगर आप जाम में फंस गए तो इसे पार करने में आधा घंटा तक लग जाता है। इसके अलावा भारत नगर चौक से बस स्टैंड की तरफ जाने के लिए भी काफी मशक्कत करनी पड़ती है।
विज्ञापन
जहां बन चुके एलीवेटिड पुल, वहां भी जाम
ऐसा नहीं है कि शहर में निर्माण कार्य वाली जगहों पर ही जाम है। जहां पर एलीवेटिड पुल बन भी चुके हैं वहां भी यह समस्या बरकरार है। सबसे महत्वपूर्ण चौक समराला चौक की बात की जाए तो वहां सुबह और शाम को काफी जाम रहता है। उसके अलावा टिब्बा रोड और ताजपुर रोड के कट बंद है। इस कारण सारा ट्रैफिक समराला चौक और बस्ती चौक की तरफ डायवर्ट हो जाता है। इसके चलते वहां भी जाम लगता है। शिवपुरी चौक, रेलवे स्टेशन रोड, माता रानी चौक के साथ साथ पुराने बनाए गए एलीवेटिड रोड के नीचे काफी जाम लग जाता है।
विभाग को सूचित कर दिया है : एसीपी
एसीपी ट्रैफिक करनैल सिंह ने बताया कि यातायात पुलिस मेहनत से अपनी ड्यूटी कर रही है। जहां निर्माण कार्य चल रहे हैं वहां परेशानी आ रही है। विभाग को इस संबंधी सूचित कर दिया गया है।