फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   The mobile phone of a passerby was being robbed, people overpowered the dam with a pillar

राहगीर का मोबाइल फोन लूट कर हो रहा था फरार, लोगों ने काबू कर खंभे से बांध की पिटाई

Tue, 01 Mar 2022 09:49 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 09:49 PM IST
विज्ञापन
The mobile phone of a passerby was being robbed, people overpowered the dam with a pillar
लुधियाना। हथियारों के बल पर राहगीरों से लूटपाट कर फरार हो रहे दो आरोपियों में से एक आरोपी को इलाका निवासियों ने काबू कर लिया, जबकि एक फरार होने में कामयाब हो गया। लूट के आरोपी पर भीड़ ने इतना गुस्सा निकाला कि उसे खंभे से बांधकर पिटाई की। इसके बाद जानकारी पुलिस को दी गई। पीड़िता को थाना टिब्बा पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

सोनू वोहरा ने बताया कि सेंट्रल जेल के सामने पुल के दूसरी तरफ उसकी होजरी है। उन्होंने कहा कि घायल युवक दानिश है, जो उसकी होजरी में ही काम करता है। महाशिवरात्रि के त्योहार के कारण वह फैक्टरी में लेट आया था। दोपहर करीब 12 बजे वह होजरी पहुंचा तो कुछ दूर खोखे पर चाय पीने चला गया था। जहां पर बाइक पर एक युवक उसके पास आकर खड़ा हो गया। जबकि दूसरा पगड़ीधारी युवक पैदल आ रहा था। उसने आकर दानिश से मोबाइल मांगा कि उसने किसी को कॉल करनी है। दानिश ने कॉल करने के लिए उसे मोबाइल दे दिया तो पगड़ीधारी उसे लेकर भागने लगा तो दानिश ने उसे पकड़ लिया। इस पर आरोपी युवक ने तेजधार हथियार से वार कर उसे घायल कर दिया। आसपास के लोग यह घटना देख रहे थे। फिर उन्होंने पीछा कर भाग रहे युवक को दबोच लिया। लेकिन, उसका बाइक पर बैठा दूसरा साथी फरार हो गया। लोगों ने पकड़े हुए आरोपी को पीटना शुरू कर दिया। रोजाना हो रही स्नैचिंग से लोग परेशान थे, इसलिए सभी ने मिलकर उसकी पिटाई की। लोगों को आरोपी से एक तेजधार हथियार भी मिला है। इस दौरान लोगों ने पुलिस पर कई तरह के गंभीर आरोप लगाए। लोगों का आरोप था कि पुलिस ने कहा है कि वह आरोपी को छोड़ थाने आ जाएं और उनका समझौता करवा दिया जाएगा। यह भी बताया कि इन्हीं स्नैचरों ने कुछ दिन पहले एक और युवक को लूटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed