{"_id":"669e7537310fd84bb70ae8df","slug":"the-body-of-a-missing-youth-was-found-in-the-bhakra-gobindgarh-news-c-86-1-spkl1010-100824-2024-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana News: लापता युवक का शव पांच दिन बाद भाखड़ा नहर से मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ludhiana News: लापता युवक का शव पांच दिन बाद भाखड़ा नहर से मिला
विज्ञापन
फतेहगढ़ साहिब। फतेहगढ़ साहिब के गांव रुड़की से लापता चल रहे युवक अमनप्रीत सिंह का शव भाखड़ा नहर में मिला है। पुलिस को दिए बयान में मृतक के पिता महिंदर सिंह ने बताया कि उसका बेटा अमनप्रीत सिंह (20) राजपुरा में काम करता था।
कुछ दिनों से वह चुपचाप रहता था और पिछले 17 जुलाई को सुबह करीब 11 बजे बिना कुछ बताए स्कूटर लेकर घर से निकल गया। जब वह वापस नहीं लौटा तो रिश्तेदारों ने उसकी कई जगह तलाश की, लेकिन अमनप्रीत का कोई पता नहीं चला। इसी दौरान रुड़की अड्डे पर लगे एक सीसीटीवी कैमरे में रात 11 बजे अमनप्रीत अपनी स्कूटी पर सवार दिखाई दिया। अमनप्रीत की तलाश में जुटे पारिवारिक सदस्यों को उसकी स्कूटी चनारथल कलां के पास नहर की पटरी पर गिरी मिली।
महिंदर सिंह ने बताया कि हमें सूचना मिली कि पसियाना (पटियाला) के पास से गुजर रही भाखड़ा नहर में एक युवक का शव मिला है, जिस पर उन्होंने मौके पर जाकर देखा तो नहर में मिला शव उनके बेटे अमनप्रीत सिंह का निकला। इसे गोताखोरों की मदद से नहर से बाहर निकालकर सिविल अस्पताल फतेहगढ़ साहिब के शव गृह में रखवा दिया गया है।
विज्ञापन
महिंदर सिंह ने पुलिस को बताया कि उन्हें अपने बेटे अमनप्रीत सिंह की मौत के संबंध में किसी पर कोई संदेह नहीं है। थाना मूलेपुर के एसआई सुखविंदर सिंह ने मृतक के पिता के बयान पर कार्रवाई करते हुए शव को सिविल अस्पताल फतेहगढ़ साहिब से पोस्टमार्टम उपरांत परिजनों को सौंप दिया है।