{"_id":"6918afbf4e9a04f2c50aca02","slug":"the-accused-was-arrested-within-three-hours-after-robbing-a-cab-ludhiana-news-c-74-1-lud1001-112983-2025-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana News: किराए पर लेकर कैब लूटी, तीन घंटे में आरोपी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ludhiana News: किराए पर लेकर कैब लूटी, तीन घंटे में आरोपी काबू
Sat, 15 Nov 2025 10:22 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
Updated Sat, 15 Nov 2025 10:22 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। समराला नजदीक गांव कोटला शमसपुर में एक कैब ड्राइवर को नीचे फेंक उसकी कैब को लेकर फरार होने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने तीन घंटे के अंदर ही काबू कर लिया गया। आरोपियों से कैब भी बरामद कर ली गई है।
एसपी डी खन्ना पवनजीत चौधरी ने बताया के शुक्रवार रात हरियाणा के जिला फतेहाबाद के रतिया निवासी कैब चालक नवीन ने पुलिस को बताया कि रात को उसे एक व्यक्ति ने कॉल की। उसने अपनी पहचान करन निवासी सोहाना के रूप में दी। साथ ही कहा कि उसे कैब में लुधियाना जाना है। वह अपनी कैब लेकर करन के बताए पते पर चला गया। वहां करन का एक और साथी भी कैब में बैठ गया। जैसे ही कैब समराला के नजदीक पहुंची तो दोनों आरोपियों ने उसे कैब से नीचे फेंक दिया और कैब लेकर भाग निकले। एसपी डी ने बताया कि घटना की जानकारी नवीन कुमार ने चौकी के बाहर चेकिंग कर रहे पुलिसकर्मी सुखविंदर सिंह को दी। दोनों आरोपी कैब छीन कर गांव कोटला शमशपुर में चले गए। जब इस बारे में ग्रामीणों को पता चला तो उन्होंने दोनों को घेरा डाल लिया। गांव वालों की मदद से पुलिस ने आरोपी करन निवासी थाना टांडा जिला होशियारपुर को गिरफ्तार कर लिया लेकिन उसका साथी गुरजंट सिंह निवासी मोगा भाग निकला। बाद में गुरजंट को रेलवे स्टेशन लुधियाना से काबू किया गया। पुलिस ने आरोपियों से कैब भी बरामद कर ली। गुरजंट सिंह के खिलाफ पहले मोगा में हत्या का मामला दर्ज है।