फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   teachers, teachers on water tank in bhatinda, bhatinda teachers

साथियों के समर्थन में टंकी पर चढ़े 12 अध्यापक

Sun, 05 Jun 2016 09:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा Updated Sun, 05 Jun 2016 09:55 PM IST
विज्ञापन
teachers, teachers on water tank in bhatinda, bhatinda teachers
बठिंडा में टंकी पर चढ़े अध्यापक - फोटो : अमर उजाला
ईजीएस/एआईई/एसटीआर अध्यापक रविवार को बठिंडा-अमृतसर नेशनल हाईवे स्थित गांव गोनियाना कलां की वाटर वर्कर्स टंकी पर चढ़ गए। इसी यूनियन के नेता बीते 22 दिनों से जैतो के पास स्थित गांव सेवेवाला में टंकी पर चढे़ हुए हैं।
विज्ञापन


वहां पर किसी भी प्रशासनिक अधिकारी की ओर से उनकी सुनवाई न करने के रोष में वे गोनियाना कलां की वाटर वर्कर्स टंकी पर चढ़ गए। टंकी पर चढे़ करीब 12 अध्यापकों ने हाथों में पेट्रोल की बोतलें ले रखी हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन


पुलिस ने मौके पर पहुंच अध्यापकों को जबरदस्ती टंकी से उतारने का प्रयास किया, लेकिन वह नाकाम रही। अध्यापकों ने मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों पर आरोप लगाया कि उन्होंने गांव के सरपंच छिंदर सिंह व अन्य लोगों को उनकी किसी तरह से भी कोई सहायता न करने के लिए कहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ईजीएस/एआईई/एसटीआर अध्यापक यूनियन के नेता अंग्रेज सिंह और गगन ने बताया कि एसपी (डी) ने यूनियन के साथ फोन पर संपर्क कर मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के साथ 15 जून को पेनल मीटिंग करवाने का विश्वास दिलाया है। वहीं वह अपना संघर्ष तब तक जारी रखेंगे जब तक पंजाब सरकार उनको रेगुलर भर्ती नहीं करती। करीब सौ अध्यापकों ने बताया कि उनके घरेलू हालात ऐसे हो चुके हैं कि उनके पास संघर्ष के अलावा और कोई चारा नहीं था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed